Kangra: कांगड़ा से फिर दौड़ी नैरो गेज ट्रेन, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी; हिमाचल को मिली बड़ी रेल सौगात

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को नई मजबूती देते हुए सोमवार को कांगड़ा रेलवे स्टेशन से नैरो गेज ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर तथा राज्यसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कांगड़ा के विधायक पवन काजल, विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का, रेलवे के डीआरएम विवेक कुमार सहित रेलवे अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। ट्रेन सेवा शुरू होने के साथ ही कांगड़ा रेलवे स्टेशन पर उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों को बेहतर रेल नेटवर्क से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा से नैरो गेज ट्रेन सेवा की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उनके अनुसार इस सेवा से कांगड़ा-धर्मशाला क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय लोगों की आवाजाही आसान होगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी किसी भी क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति देने में अहम भूमिका निभाती है।

अनुराग ठाकुर ने बताया कि अगस्त 2022 में आई बाढ़ के दौरान हिमाचल-पंजाब सीमा पर स्थित चक्की रेलवे पुल बह जाने से रेल सेवाएं प्रभावित हुई थीं। इसके बाद केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय के सहयोग से करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए नए पुल का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि रेल सेवा की बहाली से परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और पर्यटन तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नया बल मिलेगा।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने बजट 2026-27 में हिमाचल प्रदेश में रेल नेटवर्क के विस्तार, आधुनिकीकरण, सुरक्षा परियोजनाओं और विद्युतीकरण के लिए 2911 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 17,711 करोड़ रुपये की विभिन्न रेल परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इसके अलावा अमृत स्टेशन योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के चार रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण भी किया जा रहा है।

राज्यसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि पहाड़ी राज्यों में रेल नेटवर्क का विस्तार केवल परिवहन सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विकास, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी गति देता है। वहीं विधायक पवन काजल ने इसे कांगड़ा क्षेत्र की जनता का लंबे समय से जुड़ा सपना बताया। उन्होंने कहा कि नैरो गेज ट्रेन सेवा शुरू होने से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने प्रधानमंत्री, रेल मंत्रालय और संबंधित विभागों का आभार व्यक्त करते हुए इसे हिमाचल के रेल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HP Board को मिला नया सचिव! पद संभालते ही एक्शन मोड में दिखे अंकुश शर्मा, विद्यार्थियों के लिए किया बड़ा वादा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को नया सचिव मिल गया है। 2018 बैच के HAS अधिकारी अंकुश शर्मा ने पदभार संभालते ही बोर्ड की विभिन्न शाखाओं का दौरा किया और विद्यार्थियों को बेहतर, पारदर्शी व तकनीक-सक्षम सेवाएं देने का भरोसा जताया।

Kangra: शाहपुर के धारकंडी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, विधायक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को दिए राहत-बचाव तेज करने के निर्देश

कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन के बीच विधायक केवल सिंह पठानिया ने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने और बंद सड़कों को जल्द खोलने पर जोर दिया गया है।

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र वरुण चंदेल ने अग्निवीर परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया विद्यालय और प्रदेश का मान

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के कक्षा 12वीं के छात्र वरुण चंदेल ने अग्निवीर परीक्षा उत्तीर्ण कर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले उन्होंने नेपाल में आयोजित इंडो–नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया था।

Himachal: खुदाई से पहले यह ऐप नहीं देखा तो हो सकता है बड़ा नुकसान! DC अनुपम कश्यप ने सभी विभागों और लोगों को किया...

शिमला में आयोजित कार्यशाला में DC अनुपम कश्यप ने “Call Before You Dig (CBuD)” ऐप के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खुदाई शुरू करने से पहले ऐप का इस्तेमाल करने से भूमिगत पाइपलाइन, बिजली और गैस लाइनों को नुकसान से बचाया जा सकता है।