Kangra: 2 जून को शाहपुर के कई गांवों में रहेगी बिजली गुल, सुबह 9 बजे से शुरू होगा रखरखाव कार्य

Date:

--Advertisement--

(रिपोर्ट: मनीष कोहली, 1 जून 2026): शाहपुर क्षेत्र के लोगों के लिए जरूरी सूचना है। विद्युत उपमंडल शाहपुर के अंतर्गत आने वाले 11 के.वी. दरीणी-रेहलू फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 2 जून को कई गांवों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

विद्युत उपमंडल शाहपुर के सहायक अभियंता ई. विक्रम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रखरखाव कार्य के कारण भनाला, गोरड़ा, पक्का टियाला, रेहलू, दरगेला, गोहजू, पलवाला और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:00 बजे से कार्य पूर्ण होने तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Advertisement

उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निर्धारित रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे इस दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, चीखें सुनकर पहुंचे लोग तो अंधेरे में फरार हुआ आरोपी

सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

कांगड़ा में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ट्यूशन के लिए निकला था अभिलाष; दो अज्ञात लोगों को लेकर पुलिस को दिया...

कांगड़ा के लंबागांव में 16 वर्षीय छात्र अभिलाष की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 27 अगस्त को ट्यूशन के लिए निकला था और अगले दिन घर से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में मिला था। छात्र ने पुलिस को दो अज्ञात लोगों के उसे ट्राले में ले जाने और कुछ पिलाने की बात बताई थी।

शिमला IGMC में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, 29 अगस्त को रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

शिमला के IGMC में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 64 वर्षीय बिलासपुर निवासी मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। मरीज 13 अगस्त को भर्ती हुआ था और 29 अगस्त को उसकी स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

नेरवा के हडेऊ नाला में ऑल्टो कार खाई में गिरी, महिला की मौके पर मौत; चार घायल, कुछ IGMC रेफर

नेरवा के हडेऊ नाला के पास रविवार को ऑल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में हिराह गांव की नीतू की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।