Kangra: जीत के बाद प्रेई पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि पहुंचे विधायक Kewal Singh Pathania के पास, मिला आशीर्वाद और विकास का भरोसा

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 31 मई। पंचायत राज चुनाव-2026 में जीत दर्ज करने के बाद ग्राम पंचायत प्रेई के नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान अक्षय कुमार तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक एवं उप मुख्य सचेतक Kewal Singh Pathania से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान वार्ड सदस्य श्रीमती सविता कुमार के पति नवीन कुमार सहित पंचायत के कई स्थानीय समर्थक भी मौजूद रहे।

रैत स्थित कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने विधायक से आशीर्वाद प्राप्त किया। Kewal Singh Pathania ने सभी का स्वागत करते हुए उन्हें चुनाव में मिली सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान और पंचायत प्रतिनिधियों का मुंह मीठा करवाया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पंचायत स्तर पर चुने गए जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी जनता की उम्मीदों को पूरा करना और विकास कार्यों को गति देना है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रेई पंचायत में विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता मिलेगी तथा क्षेत्र की जनता को इसका लाभ प्राप्त होगा।

नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने भी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया जाएगा। मुलाकात के दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: डेढ़ साल से कानून से बच रहा था आरोपी, बैजनाथ पुलिस ने आखिरकार दबोचकर भेजा जेल

बैजनाथ पुलिस ने उद्घोषित अपराधी तिलक राज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी को एनआई एक्ट की धारा 138 के मामले में मार्च 2025 में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

Kangra: बागडू पंचायत का बड़ा फैसला: किन्नरों की बधाई ₹2100 तय, नशे के कारोबारियों पर भी सख्त रुख

शाहपुर की बागडू पंचायत की पहली ग्राम सभा में कई अहम फैसले लिए गए। किन्नरों के लिए स्वैच्छिक बधाई राशि 2,100 रुपये तय की गई, जबकि नशे और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का निर्णय भी लिया गया।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत, सरकार देगी 68 करोड़ का मुआवजा

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण से प्रभावित परिवारों के लिए हिमाचल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकारी भूमि पर बने मकानों के लिए करीब 68 करोड़ रुपये का भवन मुआवजा दिया जाएगा।

हिमाचल में शराब माफिया पर बड़ा प्रहार: ट्रक से 519 पेटी अवैध बीयर बरामद, STF की कार्रवाई से मचा हड़कंप

एसटीएफ मंडी ने मलारी फोरलेन टनल के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 519 पेटी अवैध बीयर बरामद की है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।