Kangra: पंचायत चुनाव में चमका सिहुंवा पंचायत का वार्ड नंबर-05, प्रधान बने लव कुमार, यशपाल बिंदु राणा बने उपप्रधान

Date:

--Advertisement--

ग्राम पंचायत सिहुंवा में इस बार पंचायत चुनाव के नतीजों ने वार्ड नंबर-05 को सबसे ज्यादा चर्चा में ला दिया है। पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर-05 का जबरदस्त प्रभाव देखने को मिला, जहां से लव कुमार प्रधान निर्वाचित हुए, जबकि आदित्य राणा सर्वसम्मति से वार्ड सदस्य चुने गए। वहीं वार्ड नंबर-01 से यशपाल बिंदु राणा ने उपप्रधान पद पर शानदार जीत दर्ज की। पंचायत में इन तीनों चेहरों की जीत को विकास और युवा नेतृत्व की नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद पंचायत में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रधान बने लव कुमार ने पंचायतवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि चुनाव में जिन्होंने उन्हें समर्थन दिया और जिन्होंने नहीं दिया, सभी उनके अपने हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत के हर व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया जाएगा।

उपप्रधान बने यशपाल बिंदु राणा पहले भी पंचायत में अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। पंचायत के लोग उन्हें अनुभव और विकास कार्यों के लिए पहचानते हैं। वहीं वार्ड नंबर-05 से सर्वसम्मति से चुने गए आदित्य राणा युवा वर्ग में लगातार लोकप्रिय हो रहे हैं। चुनाव के दौरान उनका शांत स्वभाव, लोगों से सीधा जुड़ाव और सकारात्मक सोच लोगों को काफी पसंद आई। पंचायत में उनकी जीत को युवाओं के बढ़ते विश्वास का संकेत माना जा रहा है।

इस बार पंचायत चुनाव में वार्ड सदस्यों के रूप में भी कई नए चेहरे सामने आए हैं। वार्ड नंबर-01 से शिवानी सर्वसम्मति से निर्वाचित हुईं। वार्ड नंबर-02 से तमन्ना देओलिया ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर-03 से परवीन कुमार लंबरदार वार्ड सदस्य चुने गए, जबकि वार्ड नंबर-04 से गजल ने जीत हासिल की। वार्ड नंबर-05 से आदित्य राणा सर्वसम्मति से चुने गए, जिससे वार्ड में खासा उत्साह देखने को मिला।

चुनाव के बाद एक खास दृश्य उस समय देखने को मिला जब रथ आगमन के दौरान प्रधान लव कुमार, उपप्रधान यशपाल बिंदु राणा और वार्ड सदस्य आदित्य राणा एक साथ मौजूद रहे। पंचायत के लोगों का कहना है कि यह टीम आने वाले समय में पंचायत के विकास को नई दिशा दे सकती है।


सिहुंवा पंचायत चुनाव में जीत के बाद HIM Live TV की टीम से बातचीत के दौरान उपप्रधान यशपाल बिंदु राणा ने कहा कि क्षेत्र को नशामुक्त बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों की ओर जोड़ने के लिए पंचायत स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षित और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सके। वहीं वार्ड नंबर-05 से सर्वसम्मति से चुने गए वार्ड सदस्य आदित्य राणा ने पंचायतवासियों का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “मैं अपने वार्ड के सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे सर्वसम्मति से वार्ड सदस्य चुना। यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। मैं न केवल अपने वार्ड बल्कि पूरी पंचायत के लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा और हर जरूरतमंद की मदद करने का प्रयास करूंगा।” प्रधान लव कुमार ने भी पंचायतवासियों के विश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि पंचायत के विकास के लिए पूरी टीम मिलकर कार्य करेगी। इसके अलावा शिवानी, तमन्ना देओलिया, परवीन कुमार लंबरदार और गजल ने भी जनता का आभार व्यक्त करते हुए पंचायत के विकास और लोगों की सेवा को अपनी प्राथमिकता बताया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

परवाणू के नए बस अड्डे में बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, दुकानों में घुसा पानी; सामान खराब होने से लाखों के नुकसान का...

परवाणू के नए बस अड्डे में तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया और पानी कई दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। दुकानदारों के अनुसार सामान, फ्रिज और बिजली के उपकरण खराब हुए हैं। जल निकासी व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

UGC-NET और HP SET दोनों में सफलता, रोहड़ू की आरुषि चौहान ने एक ही साल में हासिल की बड़ी उपलब्धि

रोहड़ू के छुपाड़ी गांव की आरुषि चौहान ने राजनीति विज्ञान में UGC-NET जून 2026 और HP SET-2026 दोनों परीक्षाएं पास कर बड़ी उपलब्धि हासिल की। UGC-NET में 202 अंक और 97.874825 पर्सेंटाइल के साथ वह असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्र हुई हैं।

NEET में सफलता के बाद शिखा शर्मा को IGMC शिमला में MBBS सीट, नगरोटा बगवां की खरठ पंचायत का बढ़ाया मान

कांगड़ा के नगरोटा बगवां के बाबा बड़ोह क्षेत्र की शिखा शर्मा ने NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर IGMC शिमला में MBBS में प्रवेश हासिल किया है। खरठ पंचायत की बेटी की इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

चम्बा में भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, खेतों और घरों के पास लगातार हो रही मौजूदगी से बढ़ी चिंता

चम्बा के बनीखेत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनोला के गोली, टिकरू और मंधीयार गांव में जंगली भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। खेतों और घरों के आसपास भालू देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।