Solan: कसौली के जंगलों में भड़की भीषण आग, सेना और वायुसेना ने संभाला मोर्चा, वन्यजीवों पर बड़ा खतरा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कसौली और आसपास के इलाकों में जंगलों में लगी भीषण आग ने हालात गंभीर कर दिए हैं। ओल्ड कसौली–परमाणु रोड, जांगेशू, मनौण, सनावर और गांगुडी सहित कई क्षेत्रों के चीड़ के घने जंगल आग की चपेट में हैं। आग इतनी तेजी से फैल रही है कि पूरे इलाके में धुएं के बादल छा गए हैं और लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हो रही है।

आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग, स्थानीय प्रशासन, सेना और वायुसेना संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं। वायुसेना के हेलीकॉप्टर ‘बांबी बकेट ऑपरेशन’ के तहत ऊपर से लगातार पानी गिराकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। पहाड़ी और घने जंगलों वाले क्षेत्रों में आग बुझाने का काम काफी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

इस आग से जंगलों में रहने वाले वन्यजीवों पर भी बड़ा संकट मंडरा रहा है। कसौली के इन जंगलों में तेंदुए, हिरण, जंगली सूअर, बंदर, लंगूर, मोर, जंगली मुर्गे और कई दुर्लभ पक्षी प्रजातियां निवास करती हैं। आग के कारण इनके प्राकृतिक आवास को भारी नुकसान पहुंच रहा है और वन्यजीवों के जान बचाने के लिए जंगलों से बाहर निकलने की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार अप्रैल से 15 जून तक का समय जंगलों में आग लगने के लिहाज से सबसे संवेदनशील माना जाता है। इस दौरान सूखी चीड़ की पत्तियां और तेज गर्म हवाएं आग को तेजी से फैलाने का काम करती हैं। प्रशासन लोगों से भी अपील कर रहा है कि जंगलों के आसपास किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और आग से संबंधित कोई भी सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर अनुराग ठाकुर ने जताया दुख, तियारा पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। बुधवार को वह तियारा स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना जताई। उन्होंने मेजर मनकोटिया के सैन्य, सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।

Himachal Cabinet Decisions: हिमाचल में 14 हजार पद भरने को मंजूरी, आंगनबाड़ी वर्कर्स और वन मित्रों का मानदेय भी बढ़ा; जानें कैबिनेट के बड़े...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने करीब 14,000 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 11,500 रुपये और वन मित्रों का 12,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। बैठक में दूध प्रोत्साहन राशि बढ़ाने, बोह घाटी के आपदा प्रभावितों को राहत देने और मछुआरों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने सहित कई अहम फैसले लिए गए।

Kangra: मनियाड़ा में जीप से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 135 पेटी शराब और 99 पेटी बीयर जब्त; चालक फरार

कांगड़ा जिले के मनियाड़ा स्थित मालनू वार्ड नंबर-5 में आबकारी एवं कराधान विभाग ने एक जीप से चंडीगढ़ की 135 पेटियां शराब, 30 खुली बोतलें और बीयर की 99 पेटियां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।