Himachal: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का बड़ा हमला! आज पूरे हिमाचल में सड़कों पर उतरेंगे कार्यकर्ता

Date:

--Advertisement--

पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस आज राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन आयोजित करेगी। पार्टी ने इसके लिए व्यापक तैयारियां कर ली हैं और सभी जिला अध्यक्षों को प्रदर्शन को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Vinay Kumar ने शिमला से जारी बयान में कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम जनता पर महंगाई का भारी बोझ पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है, जिससे साफ जाहिर होता है कि तेल कंपनियों को मनमानी करने की खुली छूट दे दी गई है।

Advertisement

विनय कुमार ने कहा कि तेल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। पेट्रोल और डीजल महंगे होने से जरूरी वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं और देश हर दिन महंगाई के दलदल में फंसता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह खामोश है, जबकि आम जनता महंगाई से परेशान है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा लोगों की भावनाओं के साथ राजनीति करती है और उसे आम आदमी की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस हमेशा जनता के हितों के लिए लड़ती रही है और आगे भी किसी भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों के परिणामों से भाजपा पूरी तरह हताश नजर आ रही है और प्रदेश में पार्टी तेजी से विघटन की ओर बढ़ रही है।

कांग्रेस ने सभी पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों और विभिन्न विभागों के कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। पार्टी का कहना है कि यह आंदोलन सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि आम जनता की आवाज उठाने का प्रयास है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, मंडी का संकन गार्डन जलमग्न; सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मंडी के ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन में करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। नाली में कचरा फंसने से ड्रेनेज बाधित हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहाल किया। वहीं सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Kangra: शाहपुर में 24 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सात दिनों तक गूंजेगी प्रभु की महिमा; आरती के बाद भंडारे की व्यवस्था

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में 24 से 30 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक होगी और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

अंब में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बोनट पर गिरे दंपति और 7 साल का बेटा; बच्चा गंभीर घायल

अंब-ऊना मार्ग के प्रताप नगर में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर में दंपति और उनका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।