Kangra: शाहपुर में चुनावी महासंग्राम! 64 पंचायतों में 88 हजार से ज्यादा वोटर करेंगे गांव की नई सरकार का फैसला

Date:

--Advertisement--

शाहपुर (कांगड़ा): शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड रैत में आगामी त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनावों को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। निर्वाचन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस बार रैत विकास खंड की कुल 64 ग्राम पंचायतों में चुनावी प्रक्रिया संपन्न होगी, जिनमें 61 पुरानी पंचायतें और 03 नई पंचायतों का गठन शामिल है। इस बड़े लोकतांत्रिक आयोजन में कुल 88,475 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर गांवों की नई सरकार चुनेंगे।

रैत विकास खंड में इस बार पुरुष और महिला मतदाताओं के बीच बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिल रहा है। कुल 88,475 मतदाताओं में से 44,848 पुरुष मतदाता और 43,627 महिला मतदाता हैं। दोनों वर्गों के बीच केवल 1,221 वोटों का अंतर है, जिससे इस चुनाव में महिला मतदाताओं की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है। पूरे विकास खंड में कुल 370 वार्ड बनाए गए हैं, जहां सीधी चुनावी टक्कर देखने को मिलेगी।

प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 187 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें से 32 केंद्रों को संवेदनशील और 31 केंद्रों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। यानी कुल 63 मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, जहां अतिरिक्त पुलिस बल और होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे।

प्रशासनिक स्तर पर रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जबकि उड़नदस्तों का गठन पहले ही किया जा चुका है। आने वाले दिनों में जैसे ही नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, ग्रामीण इलाकों में चुनावी माहौल और भी अधिक गर्म हो जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।