Kangra: रैत में रोटरी क्लब शाहपुर की बड़ी बैठक… समाज सेवा और युवा नेतृत्व को लेकर बने नए प्लान

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के रैत स्थित Dronacharya PG College of Education में शुक्रवार को रोटरी इंटरनेशनल RID 3070 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रोहित ओबेरॉय का आधिकारिक दौरा आयोजित किया गया। इस दौरान Rotary Club of Shahpur और Rotaract Club of Dronacharya के सदस्यों के साथ सामाजिक सेवा, शिक्षा और युवा नेतृत्व से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में Rotary Club of Shahpur के अध्यक्ष रोटेरियन सतिंदर गौतम अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं Rotaract Club of Dronacharya के अध्यक्ष रोटरैक्टर अभिनव राणा सहित अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बैठक के दौरान क्लबों द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे सामाजिक कार्यों और सेवा गतिविधियों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में भविष्य में शिक्षा, सामुदायिक विकास, युवा सशक्तिकरण और समाज सेवा से जुड़े प्रोजेक्ट्स को और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रोटरी और रोटरैक्ट क्लब समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और आने वाले समय में कई नई योजनाएं शुरू की जाएंगी।

पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जहां क्लब सदस्यों ने सामाजिक जिम्मेदारियों को और मजबूती से निभाने का संकल्प भी लिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।