Kullu: कुल्लू में हनीट्रैप का बड़ा खेल! महिला ने कमरे में बुलाकर रची साजिश, युवक से ऐंठ लिए लाखों रुपए

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से एक व्यक्ति को जाल में फंसाया और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उससे करीब 8 लाख रुपए वसूल लिए। पीड़ित की शिकायत के बाद भुंतर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में कुल्लू जिले के मढ़घन गांव निवासी गोविंद सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात महिला की कॉल आई थी। महिला ने बातचीत के दौरान उसे अपने झांसे में लिया और मिलने के बहाने भुंतर स्थित अपने कमरे में बुलाया। जब गोविंद वहां पहुंचा तो महिला खुद उसे रास्ते में लेने आई और कमरे तक लेकर गई

Advertisement

शिकायतकर्ता के अनुसार कमरे में पहले से एक दूसरी महिला मौजूद थी, जो कुछ देर बाद बाहर चली गई। इसके बाद महिला ने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर ली। थोड़ी ही देर में एक व्यक्ति, जिसे महिला का पति बताया गया, और वही दूसरी महिला दोबारा कमरे में आ गए। इसके बाद तीनों ने मिलकर गोविंद को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे।

डर और बदनामी के दबाव में आकर गोविंद ने आरोपियों को पहले 50 हजार रुपए नकद दे दिए। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। आरोपियों ने उसका एटीएम कार्ड भी अपने कब्जे में ले लिया और लगातार धमकियां देकर उसके खाते से करीब 3 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित का आरोप है कि महिला और उसके साथियों ने अब तक उससे कुल करीब 8 लाख रुपए की जबरन वसूली कर ली है।

इतना ही नहीं, आरोपी अभी भी उसे फोन कर लगातार और पैसों की मांग कर रहे हैं। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर गोविंद ने आखिरकार भुंतर पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर लिया है।

कुल्लू के एसपी मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में चलती HRTC बस के अचानक निकल गए दोनों पिछले पहिए, मचा हड़कंप; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मंडी के डुघल के पास चलती HRTC बस के दोनों पिछले पहिए अचानक निकल गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चैलचौक-जंजैहली मार्ग करीब ढाई घंटे बंद रहा।

Kangra: ज्वालामुखी के मंदिर में मूर्तियां खंडित करने के बाद 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, नशे में घर के विवाद के बाद उठाया कदम;...

ज्वालामुखी के गणेश कॉलोनी स्थित शनिदेव मंदिर में शनि देव और भैरव बाबा की मूर्तियां खंडित करने के मामले में पुलिस ने करीब 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में घर के विवाद के बाद गुस्से में तोड़फोड़ करने की बात कही है।

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।