UPSC परीक्षा से पहले मंडी में बड़ा फैसला, परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू

Date:

--Advertisement--

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा 24 मई को आयोजित होने वाली सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 को लेकर मंडी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) मंडी रुपिंदर कौर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत विशेष आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास कई गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

जारी आदेशों के अनुसार 24 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार की सामाजिक, सांस्कृतिक या राजनीतिक रैली, धरना-प्रदर्शन, जुलूस, नारेबाजी और हड़ताल की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने परीक्षा के दौरान शांति बनाए रखने के लिए लाउड स्पीकर के इस्तेमाल पर भी पूरी तरह रोक लगा दी है। इसके अलावा निर्माण कार्य, टैंट या मंच लगाने और हटाने जैसी गतिविधियों पर भी प्रतिबंध रहेगा।

Advertisement

उपमंडलाधिकारी रुपिंदर कौर ने बताया कि यह आदेश वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी उपकेंद्र-001 और 002, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल बाजार मंडी उपकेंद्र-003 और पीएम श्री राजकीय मॉडल कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समखेतर मंडी उपकेंद्र-004 के आसपास लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के हथियार, लाठी, तलवार, गोला-बारूद या अन्य घातक वस्तुएं ले जाने पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। प्रशासन का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, मंडी का संकन गार्डन जलमग्न; सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मंडी के ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन में करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। नाली में कचरा फंसने से ड्रेनेज बाधित हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहाल किया। वहीं सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Kangra: शाहपुर में 24 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सात दिनों तक गूंजेगी प्रभु की महिमा; आरती के बाद भंडारे की व्यवस्था

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में 24 से 30 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक होगी और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

अंब में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बोनट पर गिरे दंपति और 7 साल का बेटा; बच्चा गंभीर घायल

अंब-ऊना मार्ग के प्रताप नगर में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर में दंपति और उनका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।