Una: ऊना में देर रात दर्दनाक हादसा: कार-बाइक टक्कर में युवक की मौत, ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा

ऊना, 19 मई 2026: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां कार और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जिले के गोंदपुर जयचंद क्षेत्र में हुआ, जिसने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राज कुमार (34) पुत्र सतपाल, निवासी मेंहदवाणी, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। वह एक केबल निर्माण उद्योग में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि राज कुमार सोमवार रात ड्यूटी खत्म कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था, तभी उसकी टक्कर उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement

घायल राज कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत दुलैहड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा कैसे हुआ और फरार कार चालक कौन था। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!