Kangra: बिना प्रधान बने ही लोगों के दिलों में जगह बना गए बाबा त्रिलोक नाथ, समाजसेवा के कामों की हर तरफ चर्चा

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा, 19 मई 2026: हिमाचल प्रदेश में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय बाबा त्रिलोक नाथ एक बार फिर अपने जनसेवा कार्यों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल हेल्प वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष और कोरोना योद्धा के रूप में पहचान बना चुके बाबा त्रिलोक नाथ ने दावा किया है कि बिना किसी राजनीतिक पद पर रहते हुए भी उन्होंने जरूरतमंद लोगों की लगातार मदद की है और समाज सेवा को अपना मिशन बनाया है।

बाबा त्रिलोक नाथ के अनुसार उन्होंने अब तक 45 जरूरतमंद बेटियों की शादी में सहयोग देकर उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया है। इसके अलावा अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों के लिए 18 बार रक्तदान भी किया। उन्होंने बताया कि जिया क्षेत्र में एक जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्ति का कर्ज भी भरवाया गया, जबकि चंबा और भरमौर के मरीजों की सहायता के लिए रिकॉर्ड स्तर का रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 70 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।

उन्होंने बताया कि दियोल गांव की एक बेटी, जिसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी, उसके लिए 20 हजार रुपये का विशेष बबल बेड उपलब्ध करवाया गया। इसके साथ ही दिल्ली की एक संस्था के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर, आधुनिक स्टिक और अन्य जरूरी उपकरण भी उपलब्ध करवाए गए। एक जरूरतमंद विधवा महिला के मकान की मरम्मत करवाने और छह गरीब बेटियों की स्कूल फीस भरने का कार्य भी उन्होंने कराया।

बाबा त्रिलोक नाथ ने कहा कि वह हर व्यक्ति के दुख-सुख में शामिल रहते हैं और उनके लिए जात-पात जैसी कोई भावना नहीं है। उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि उस कठिन समय में भी उन्होंने लोगों की निःस्वार्थ सेवा की और जरूरतमंदों की हर संभव मदद की। उन्होंने यह भी कहा कि उनके सभी सामाजिक कार्यों का पूरा रिकॉर्ड मौजूद है और यदि किसी को संदेह हो तो वह उनके घर आकर फाइलें देख सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 22 अगस्त को बिजली को लेकर बड़ा अपडेट, इन इलाकों में रहेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 22 अगस्त को विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते मस्जिद के आसपास, मोहली और सरीन होटल के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर में कल बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में पड़ेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी 

शाहपुर में 21 अगस्त को 250 केवीए झंगी ट्रांसफार्मर की मरम्मत और रखरखाव के चलते सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक झंगी व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा के 14 प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार, हर परिवार को 5,100...

शाहपुर की बोह घाटी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 14 परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख व्यवसायी चौधरी सतीश कुमार आगे आए। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 5,100 रुपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की।

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।