Kangra: मझग्रां (लदवाड़ा) पंचायत में बड़ा फैसला: तीन वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए, चुनाव से पहले ही रच दिया इतिहास

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 18 मई (रिपोर्ट: मनीष कोहली): शाहपुर उपमंडल के तहत आने वाली मझग्रां (लदवाड़ा) पंचायत में पंचायत चुनावों से पहले ही बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला है। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 15 मई को पंचायत के सात वार्डों में से तीन वार्डों के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। इस फैसले के बाद पंचायत में शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया का उदाहरण सामने आया है।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-1 से रंजना देवी, वार्ड नंबर-2 से कृष्णा देवी और वार्ड नंबर-3 से तरसेम कुमार को निर्विरोध वार्ड सदस्य चुना गया है। इन तीनों वार्डों में किसी भी प्रकार का चुनाव मुकाबला नहीं हुआ, जिससे पहले ही परिणाम तय हो गए।

पूर्व प्रधान योगराज चड्डा ने बताया कि यह सर्वसम्मति स्थानीय नेताओं और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पूर्व जिला परिषद चेयरमैन देस राज बागी, कैप्टन अमर सिंह, कैप्टन दविंदर सिंह, डॉ. अश्वनी कुमार, पूर्व उपप्रधान योगिंद्र सहित कई प्रबुद्ध लोगों और ग्रामीणों के प्रयासों से पंचायत में आपसी सहमति बनी, जिसके चलते तीन वार्डों में निर्विरोध चुनाव संभव हो सका।

स्थानीय लोगों ने इस निर्णय को क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक बताया है। नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को ग्रामीणों ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दी हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दुर्गेला स्कूल के NSS स्वयंसेवकों ने ठम्बा शिव मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान, 200 साल पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की भी सफाई; पौधरोपण कर...

दुर्गेला स्कूल के NSS स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने ठम्बा शिव मंदिर परिसर में दो पौधे रोपे और स्वच्छता अभियान चलाया। करीब 200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन, खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी; शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक...

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में एचपीयू इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन हुआ। केवल सिंह पठानिया ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया और खिलाड़ियों की बढ़ी पुरस्कार राशि व खेल कोटे के तहत रोजगार की जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण अभियान, 14 छात्राओं को लगी वैक्सीन; 14-15 साल की बालिकाओं से समय पर टीका लगवाने की अपील

शाहपुर में 14 छात्राओं का HPV टीकाकरण किया गया। GHS भनाला की 11 और महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की 3 छात्राओं को वैक्सीन लगी। स्वास्थ्य खंड ने 14-15 वर्ष की बालिकाओं और अभिभावकों से समय पर टीकाकरण की अपील की।

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज करने की तैयारी तेज, 170 किमी का फील्ड सर्वे पूरा; रेलवे बोर्ड को भेजी गई DPR

पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेललाइन को ब्रॉडगेज में बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। करीब 170 किलोमीटर का फील्ड सर्वे पूरा होने के बाद DPR रेलवे बोर्ड को अंतिम मंजूरी के लिए भेजी गई है।