Chamba NH Accident News: जांघी के पास देर रात भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

Date:

--Advertisement--

चंबा जिले में भरमौर–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जांघी के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब ढाई बजे हुआ, जब ऑल्टो कार (नंबर HP 48B-5540) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में पवन कुमार पुत्र जन्नत, निवासी उलेणी, डाकघर प्रीणा की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं कार चला रहे बर्फों पुत्र बुधिया इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को काफी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की ट्रेनिंग शुरू, 19 नवंबर तक 9 बैच में दिया जाएगा बुनियादी प्रशिक्षण

रैत विकास खंड में नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों और वार्ड सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 7 सितंबर से शुरू हुए प्रशिक्षण में कुल 9 बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो 19 नवंबर तक चलेगा।

Kangra: रैत में आयुर्वेद दिवस पर खास आयोजन, राज्य लक्ष्मी ने संभाला अधिकारी का पदभार; स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद अपनाने का संदेश

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्तरोन्नत उपमंडलीय चिकित्सा विभाग (आयुष) में राज्य लक्ष्मी ने अधिकारी के पद पर पदभार संभाला और स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांत अपनाने का संदेश दिया।

HPU में फिर बढ़ा तनाव, दराट और रॉड के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे छात्र; पुलिस ने 7 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र संगठनों के बीच विवाद के बाद तनाव बढ़ गया। कुलपति कार्यालय परिसर में दो छात्रों के बैग की तलाशी के दौरान दराट और रॉड मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया।

कांगड़ा में 12 साल से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, भवारना पुलिस ने घर से दबोचा; 2014 के केस में था वांटेड

कांगड़ा की भवारना पुलिस ने 12 वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी विकेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी 2014 के IPC धारा 381 के मामले में वांछित था और उसे अदालत में पेश किया गया।