Dharamshala College Placement: ₹4.2 LPA पैकेज के साथ 5 छात्रों का चयन, 10 को मिला इंटर्नशिप मौका

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 14 मई: राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के बी.टेक विद्यार्थियों ने कोड कोटिएंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस चयन प्रक्रिया में बी.टेक अंतिम वर्ष के पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिन्हें कंपनी में जॉइन करने पर ₹4.2 लाख वार्षिक पैकेज (एलपीए) दिया जाएगा।

चयनित विद्यार्थियों में विशाल चौधरी, तनिश डोगरा, साहिल कौंडल, लक्की शर्मा और हिमांशु ठाकुर शामिल हैं। इसके साथ ही बी.टेक छठे सेमेस्टर के 10 विद्यार्थियों का चयन कंपनी के इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए भी किया गया है। इन छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें उद्योग से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव और तकनीकी कौशल को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो राकेश पठानिया ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और संस्थान के प्लेसमेंट रिकॉर्ड को और मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय लगातार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।

बी.टेक (सीएसई) विभाग के समन्वयक प्रो रजनीश दीवान ने भी छात्रों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और संस्थान के मार्गदर्शन का नतीजा है। प्लेसमेंट सेल ने जानकारी दी कि भविष्य में भी छात्रों के लिए अधिक से अधिक प्लेसमेंट और इंटर्नशिप अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ सहयोग बढ़ाया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: CM सुक्खू के शाहपुर दौरे में चोर गिरोह का आतंक, पर्स के साथ 1.30 लाख का iPhone 17 Pro भी उड़ाया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शाहपुर दौरे के दौरान सिविल अस्पताल के उद्घाटन समारोह में चोरों ने कई लोगों को निशाना बनाया। रैत कॉलेज के एमडी का पर्स, शाहपुर कॉलेज के प्रिंसिपल का 1.30 लाख रुपये का iPhone 17 Pro और पत्रकार के 3 हजार रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Kangra: शाहपुर अस्पताल के उद्घाटन पर सरवीण चौधरी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- ‘फट्टे लगाने वाली सरकार’ भाजपा के बनाए अस्पतालों पर लगा रही...

पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी ने शाहपुर सिविल अस्पताल के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल का दर्जा बढ़ाने और भवन निर्माण की शुरुआत भाजपा सरकार के समय हुई थी। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र में नई योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया।

Kangra: शाहपुर को मिला 11.50 करोड़ का 100 बिस्तरों वाला नया अस्पताल भवन, CM सुक्खू ने किया लोकार्पण; स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का किया...

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के शाहपुर में 11.50 करोड़ रुपये की लागत से बने 100 बिस्तरों की क्षमता वाले नागरिक अस्पताल के नए भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, डॉक्टरों के 400 पद भरने और नर्सों की नई नियुक्तियों की जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में दिवंगत भाजपा नेता के परिवार से मिले जयराम ठाकुर, बोले- पार्टी के कर्मठ सिपाही थे राकेश चौहान पिंका

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शाहपुर में दिवंगत भाजपा नेता राकेश चौहान (पिंका जी) के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए राकेश चौहान को पार्टी का कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता बताया।