Car Fire Mystery: पांवटा साहिब में आधी रात घर के बाहर खड़ी कार को लगाई आग, CCTV में कैद हुए 5 युवक

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में घर के बाहर खड़ी कार को आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि मामले की जांच अभी जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 मई को रणजीत सिंह पुत्र डॉ. मनमोहन सिंह निवासी वार्ड नंबर-8 कोर्ट रोड पांवटा साहिब ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 3 और 4 मई की दरम्यानी रात करीब दो बजे उन्हें अचानक शोर और धुएं की गंध महसूस हुई। जब वह घर के गेट के पास पहुंचे तो देखा कि उनकी कार नंबर HP 17G-1000 आग की लपटों में घिरी हुई थी। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से कार को बाहर निकालने की कोशिश की और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

इसके बाद जब परिवार ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें दो बाइकों पर सवार पांच युवक दिखाई दिए। फुटेज में आरोपी घर के गेट के अंदर घुसकर पेट्रोल छिड़कते और कार को आग लगाते हुए नजर आए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने थाना पांवटा साहिब में धारा 326(जी), 324(4) और 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर सैल और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमल (21) पुत्र विजय कुमार निवासी गांव भगवानपुर, डाकघर फतेहपुर, तहसील जगाधरी जिला यमुनानगर हरियाणा और निखिल (21) पुत्र सतपाल निवासी गांव बुढिया चुंगी तहसील जगाधरी जिला यमुनानगर हरियाणा के रूप में हुई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब ने थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। विद्यार्थियों, रोटरैक्टर्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अभियान में भाग लिया।

Kangra: 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले रैत में देशभक्ति का जोश, द्रोणाचार्य कॉलेज से शाहपुर-राजोल-बनोई तक निकली बाइक रैली

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के रोटरैक्ट क्लब ने बाइक रैली निकाली। रैली द्रोणाचार्य कॉलेज परिसर से शाहपुर और फिर शाहपुर से राजोल-बनोई तक पहुंची। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और रोड सेफ्टी का संदेश दिया।

200 साल पुराने बरगद के पेड़ पर NGT सख्त, चबूतरा बनाने की अनुमति पर हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए जा रहे सुरक्षा चबूतरे पर NGT ने सवाल उठाए हैं। प्रधान सचिव (वन) को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर निर्माण की अनुमति और आधार स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।