AIIMS Nursing Officer Success: घुमारवीं की बेटी ज्योति शर्मा ने देशभर में हासिल किया 22वां रैंक

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की बेटियां लगातार अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। इसी कड़ी में घुमारवीं उपमंडल के पलसोटी गांव की होनहार बेटी ज्योति शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ज्योति का चयन प्रतिष्ठित ऑल इंडिया एम्स नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए हुआ है।

ज्योति शर्मा ने इस कठिन राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देशभर में 22वां रैंक हासिल किया है। उनकी इस सफलता से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

ज्योति के पिता प्यारे लाल जिला सत्र न्यायालय में सीनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता कंचन देवी गृहिणी हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि ज्योति बचपन से ही पढ़ाई में बेहद होनहार रही हैं। उन्होंने हमेशा अपने लक्ष्य पर फोकस रखा और लगातार मेहनत करती रहीं।

जैसे ही ज्योति की सफलता की खबर गांव पलसोटी और घुमारवीं क्षेत्र में पहुंची, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने ज्योति की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।