Kangra: शाहपुर की बेटी ने बढ़ाया हिमाचल का मान: शादी के बाद पढ़ाई जारी रख जीत लिया गोल्ड मेडल

Date:

--Advertisement--

शाहपुर की बेटी देविका राणा सेन ने रचा इतिहास, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी से हासिल किया स्वर्ण पदक

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव भनाला की बेटी देविका राणा सेन ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी से एम.एड. में स्वर्ण पदक प्राप्त कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह सम्मान उन्हें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया।

देविका राणा सेन की इस सफलता से पूरे शाहपुर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी उपलब्धि को मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

देविका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा द गाइड पब्लिक स्कूल शाहपुर से प्राप्त की। उन्होंने वर्ष 2010 में दसवीं तथा 2012 में जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर से वर्ष 2013 में जैव प्रौद्योगिकी विषय में स्नातक तथा वर्ष 2015 में सूक्ष्म जीव विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की।

शिक्षा के प्रति अपने जुनून को जारी रखते हुए देविका ने विवाह के बाद भी पढ़ाई नहीं छोड़ी। उन्होंने वर्ष 2022 में ए-वन कॉलेज ऑफ एजुकेशन से बी.एड. पूरी की तथा वर्ष 2024 में वैष्णो ग्रुप ऑफ कॉलेज नूरपुर से एम.एड. की पढ़ाई करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

देविका राणा सेन ने अपनी इस उपलब्धि को अपने स्वर्गीय माता-पिता स्वर्गीय अवतार सिंह राणा और स्वर्गीय सुरेशता देवी को समर्पित किया। परिवार का कहना है कि यदि वे आज इस दुनिया में होते तो अपनी बेटी की सफलता पर गर्व महसूस करते।

इस अवसर पर उनके पति वीरेंद्र सेन और परिवार के अन्य सदस्यों को भी बधाई दी गई, जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया।

देविका राणा सेन की यह उपलब्धि आज क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि मेहनत, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में आयुर्वेद दिवस पर खास आयोजन, राज्य लक्ष्मी ने संभाला अधिकारी का पदभार; स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद अपनाने का संदेश

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्तरोन्नत उपमंडलीय चिकित्सा विभाग (आयुष) में राज्य लक्ष्मी ने अधिकारी के पद पर पदभार संभाला और स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांत अपनाने का संदेश दिया।

HPU में फिर बढ़ा तनाव, दराट और रॉड के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे छात्र; पुलिस ने 7 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र संगठनों के बीच विवाद के बाद तनाव बढ़ गया। कुलपति कार्यालय परिसर में दो छात्रों के बैग की तलाशी के दौरान दराट और रॉड मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया।

कांगड़ा में 12 साल से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, भवारना पुलिस ने घर से दबोचा; 2014 के केस में था वांटेड

कांगड़ा की भवारना पुलिस ने 12 वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी विकेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी 2014 के IPC धारा 381 के मामले में वांछित था और उसे अदालत में पेश किया गया।

कांगड़ा में झाड़ियों में मिला नवजात, इलाज के दौरान तोड़ा दम; 4 बजे सुनाई दी थी रोने की आवाज, पुलिस जांच में जुटी

कांगड़ा के खोली गांव के वार्ड नंबर सात में मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिला। गंभीर हालत में टांडा अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।