Kangra: शाहपुर के बातूनी गांव ने दिखाई मिसाल, बिना चुनाव विमला देवी बनीं वार्ड सदस्य

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुलहेड के वार्ड नंबर-2 बातूनी गांव में लोकतंत्र और भाईचारे की अनोखी मिसाल देखने को मिली। गांव के सभी लोगों ने आपसी सहमति और एकजुटता के साथ विमला देवी, पत्नी अनिल कुमार, को निर्विरोध वार्ड सदस्य चुन लिया। इस फैसले के बाद पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने चुनावी मुकाबले और आपसी प्रतिस्पर्धा से दूर रहते हुए विकास और एकता को प्राथमिकता दी। गांव के लोगों ने सर्वसम्मति से विमला देवी के नाम पर सहमति जताई और उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का निर्णय गांव में आपसी भाईचारे और विश्वास को मजबूत करता है।

नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य विमला देवी और उनके समर्थकों ने गांववासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने गांव के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।

ग्रामीणों का मानना है कि निर्विरोध चयन से गांव में सकारात्मक संदेश गया है और इससे विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी। बातूनी गांव का यह फैसला अब आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: कुल्लू-मनाली में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद; दो गिरफ्तार

कुल्लू-मनाली में पुलिस ने नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाइयों में कुल 23.690 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा बरामद किया है। मनाली के एक निजी होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद कर पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल्लू में एक अन्य व्यक्ति से 3.27 ग्राम चिट्टा मिला।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2020 के चोरी मामले का उद्घोषित अपराधी 6 साल बाद गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की PO Cell टीम ने 2020 के डमटाल चोरी मामले में उद्घोषित अपराधी 29 वर्षीय पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 2024 में अदालत ने Proclaimed Offender घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में उप-जेल नूरपुर भेज दिया गया।

Kangra: कांगड़ा में HRTC बस के अंदर चिट्टा बरामद, कपूरथला का 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार; पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कांगड़ा के गग्गल में पुलिस ने HRTC बस में सवार 28 वर्षीय युवक को 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपी कपूरथला, पंजाब का रहने वाला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kangra: कांगड़ा में चोरी का बड़ा खुलासा! घर से उड़ाए सोना-चांदी के जेवर, 3 आरोपी गिरफ्तार; खरीदार तक पहुंची पुलिस

कांगड़ा के पंचरुखी में रिहायशी मकान से सोना-चांदी के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 20 ग्राम सोना और 10 ग्राम चांदी बरामद की है। जांच में चोरी के आभूषण खरीदने वाले व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई है।