Chamba: चम्बा में दोस्त बना हैवान: मामूली कहासुनी के बाद पत्थर मारकर युवक की हत्या, सड़क किनारे फेंका शव

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले की पलूहीं पंचायत में दोस्ती को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने ही दोस्त की पत्थर मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को सड़क के नीचे फेंककर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह बरौर पंचायत के झल्ल गांव निवासी अजय सिंह का शव सड़क के नीचे खून से लथपथ हालत में मिला। आसपास सड़क पर भी काफी मात्रा में खून बिखरा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे हत्या का मामला माना और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि वीरवार रात तीन दोस्त साथ बैठकर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अरुण कुमार ने अजय सिंह के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी शव को सड़क के नीचे फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाया, जिसमें अरुण कुमार की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अरुण कुमार पुत्र नुधिया राम निवासी गांव बलियारा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले में मौजूद दूसरे युवक की भूमिका की भी जांच कर रही है।

एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल कॉलेज चम्बा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: कुल्लू-मनाली में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद; दो गिरफ्तार

कुल्लू-मनाली में पुलिस ने नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाइयों में कुल 23.690 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा बरामद किया है। मनाली के एक निजी होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद कर पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल्लू में एक अन्य व्यक्ति से 3.27 ग्राम चिट्टा मिला।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2020 के चोरी मामले का उद्घोषित अपराधी 6 साल बाद गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की PO Cell टीम ने 2020 के डमटाल चोरी मामले में उद्घोषित अपराधी 29 वर्षीय पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 2024 में अदालत ने Proclaimed Offender घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में उप-जेल नूरपुर भेज दिया गया।

Kangra: कांगड़ा में HRTC बस के अंदर चिट्टा बरामद, कपूरथला का 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार; पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कांगड़ा के गग्गल में पुलिस ने HRTC बस में सवार 28 वर्षीय युवक को 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपी कपूरथला, पंजाब का रहने वाला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kangra: कांगड़ा में चोरी का बड़ा खुलासा! घर से उड़ाए सोना-चांदी के जेवर, 3 आरोपी गिरफ्तार; खरीदार तक पहुंची पुलिस

कांगड़ा के पंचरुखी में रिहायशी मकान से सोना-चांदी के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 20 ग्राम सोना और 10 ग्राम चांदी बरामद की है। जांच में चोरी के आभूषण खरीदने वाले व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई है।