विधायक चन्द्रशेखर ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Date:

--Advertisement--

सरकाघाट: विधायक चन्द्रशेखर ने जनता के हित में चल रहे कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करने और जन समस्याओं को शीघ्र निपटाने पर जोर दिया। उन्होंने शुक्रवार को निरीक्षण कुटीर रखोह में धर्मपुर और सरकाघाट विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।

बैठक में नगर परिषद, बिजली, आयुर्वेद, परिवहन, जलशक्ति, लोक निर्माण, राजस्व और ग्रामीण विकास विभागों के साथ चर्चाएं की गईं। विधायक ने अधिकारियों को विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), लोक निर्माण, जलशक्ति और बिजली विभाग के अधिकारियों से आपसी सामंजस्य स्थापित कर जमीनी समस्याओं का समाधान निकालने पर बल दिया। उन्होंने NHAI और लोक निर्माण विभाग को धर्मपुर और सरकाघाट में सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

विधायक चन्द्रशेखर ने संपर्क सड़कों और बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों को तेज करने का आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों से सड़कों में पड़े गड्ढों की मरम्मत, टूटे किनारों को ठीक करने और सभी आवश्यक मरम्मत कार्यों को तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए।

इस बैठक में एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा, डीएसपी संजीव गौतम, नायब तहसीलदार धीरज शर्मा, बीडीओ सरकाघाट विवेक पॉल, बीडीओ धर्मपुर बालम राम, आरएफओ सरकाघाट रजनी राणा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विवेक हाजरी, लोक निर्माण विभाग के चुन्नीलाल, विद्युत विभाग के सीएल शर्मा, एनएचएआई के अधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।