एसडीएम पधर ने युवाओं से किया आह्वान – नशा छोड़ो, स्वस्थ जीवन अपनाओ

Date:

--Advertisement--

पधर: भारत स्काउट एंड गाइड एसोसिएशन जिला मंडी द्वारा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्रंग के छात्रावास में स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन का बेसिक कोर्स और स्काउट एंड गाइड का तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। समापन समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने सभी विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील की और बच्चों पर माता-पिता के विशेष ध्यान की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई और नशे के दुष्प्रभावों पर एक व्याख्यान दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति, शिक्षा और खेल जैसे क्षेत्रों में रुचि बढ़ाकर नशे से बचा जा सकता है।

एसडीएम ने बताया कि युवाओं में खेलों के प्रति रुचि उन्हें नशे से दूर रखने में सहायक हो सकती है और सभी विद्यार्थियों को खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

हिमाचल प्रदेश सरकार की नशा मुक्त और स्वास्थ्य हिमाचल पहल के तहत उपमंडल पधर में विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान स्कूली छात्रों को नशा मुक्त रहने के लिए वेलफेयर कार्यालय पधर की ओर से पंपलेट भी बांटे गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।

Kangra: धारकंडी में सड़कों पर खर्च होंगे 64 करोड़ रुपये, सल्ली स्कूल को मिला 15 लाख का स्मार्ट क्लासरूम; विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ली में 15 लाख रुपये से बने स्मार्ट क्लासरूम का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर करीब 64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, सल्ली सड़क की मरम्मत और बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया।