Kangra: ऑपरेटर के 100 पद उपलब्ध, ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 18 अक्तूबर: क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी दी है कि मेसर्स ब्लू स्टार लिमिटेड, काला अंब, नाहन, हिमाचल प्रदेश द्वारा क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में ऑपरेटर के 100 पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी का आईटीआई (फिटर, रेफ्रिजरेशन एंड एसी, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मैकेनिक, पंप ऑपरेटर और वेल्डर) होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयनित अभ्यर्थियों को ₹19,500 प्रतिमाह वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए 9650074838 पर संपर्क करें। साक्षात्कार 23 अक्तूबर 2024 को प्रातः 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा में होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आना होगा। यात्रा भत्ता या अन्य कोई सुविधा नहीं दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन जरूरी:

रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आवेदकों को पहले ईईएमआईएस डॉट एचपी डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदक को अपनी ईमेल या मोबाइल नंबर से लॉगिन करके मेसर्स ब्लू स्टार लिमिटेड के लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन किए बिना साक्षात्कार में भाग नहीं लिया जा सकता।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।