Kullu: कुल्लू शहरी निकाय चुनाव 2026: अंतिम दिन 70 नामांकन, कुल प्रत्याशी पहुंचे 125—वार्डवार मुकाबला हुआ और भी दिलचस्प

Date:

--Advertisement--

कुल्लू जिले में शहरी निकाय चुनाव-2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तीसरे और अंतिम दिन शनिवार को जबरदस्त राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिलीं। विभिन्न नगर निकायों में कुल 70 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिसके साथ चुनावी तस्वीर और स्पष्ट हो गई है।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत भुंतर के लिए 8 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे, जबकि नगर पंचायत बंजार में 14 और नगर पंचायत निरमंड में 11 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए। इसी तरह नगर परिषद कुल्लू में 19 और नगर परिषद मनाली में 18 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

हालांकि कुल मिलाकर सभी दिनों की प्रक्रिया के बाद अब जिला कुल्लू के शहरी निकायों में चुनावी मुकाबला और भी बड़ा हो गया है। अंतिम आंकड़ों के अनुसार कुल 125 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

वार्डवार विवरण के अनुसार नगर पंचायत भुंतर में कुल 20, नगर पंचायत बंजार में 17 और नगर पंचायत निरमंड में 23 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं नगर परिषद कुल्लू में सबसे अधिक 44 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं, जबकि नगर परिषद मनाली में 21 प्रत्याशियों ने चुनावी दावेदारी पेश की है।

अब नामांकन पत्रों की जांच और आगामी प्रक्रिया के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी, जिसके बाद प्रचार अभियान और तेज हो जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

ऊना में दिवाली की रात खूनी टकराव! पटाखे जलाने को लेकर दो परिवारों में भिड़ंत, थार की टक्कर से पति-पत्नी की मौत

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बदोली गांव में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। मारपीट के बाद थार गाड़ी से टक्कर मारने की घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: राकेश चौहान के निधन से शोक में डूबा शाहपुर, विधायक केवल सिंह पठानिया ने घर पहुंचकर परिवार को बंधाया ढांढस

विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने दिवंगत भाजपा नेता राकेश चौहान के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने राकेश चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Kangra: शाहपुर के हटली में इंसानियत की मिसाल, 25 बेसहारा पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

शाहपुर के हटली में नीलम कुमार और उनके भाई सुनीत सिंह ने बेसहारा पशुओं के लिए पशुशाला बनवाई है। सोमवार को शुरू हुई इस पशुशाला में करीब 25 पशुओं को आश्रय मिलेगा। यहां सबसे पहले घायल और देखभाल की जरूरत वाले पशुओं को रखा जाएगा।

बिलासपुर में खुलेगा पहला फिश पार्लर, पर्यटकों को मिलेगा हिमाचली मछली के खास व्यंजनों का स्वाद

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पहला फिश पार्लर खोलने की तैयारी है। आईटीआई चौक के पास बनने वाले इस पार्लर में लोगों और पर्यटकों को ताजी मछली खरीदने के साथ पारंपरिक हिमाचली फिश डिशेज का स्वाद लेने का मौका मिलेगा। इस पहल से स्थानीय मछुआरों को बाजार और लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।