Kangra: वीरता के लिए जाना जाता गोरखा समुदाय – किशोरी लाल ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ: मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत सेहल में गोरखा सामुदाय विकास सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में 21 यूनिट रक्तदान किया गया।

किशोरी लाल ने गोरखा समुदाय द्वारा सफलतापूर्वक रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए उनकी सराहना की और कहा कि गोरखा समुदाय हमेशा देश सेवा के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने कहा, “रक्तदान महादान है, और इससे बड़ा कोई दान नहीं है।” उन्होंने बताया कि रक्तदान से गंभीर बीमारी या दुर्घटना के समय जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से आगे आकर रक्तदान करने का आह्वान किया।

किशोरी लाल ने यह भी कहा कि गोरखा समुदाय बहादुरी और साहस का प्रतीक है। इस समुदाय के लोगों ने भारतीय सेना में अपनी देशभक्ति और वीरता का परिचय दिया है, और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट के सैनिकों ने अदम्य साहस का प्रदर्शन करते हुए कई वीरता पुरस्कार जीते हैं।

इसके बाद, किशोरी लाल ने बैजनाथ-पपरोला शमशान घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को वहां आवश्यक सुविधाओं के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शमशान घाट के रास्ते पर टाइल्स बिछाई जाएंगी और वहां एक सुंदर पार्क बनाया जाएगा, जहां लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि इन कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर सेहल की प्रधान सुषमा देवी, उप-प्रधान कंचना, गोरखा सामुदाय विकास सोसायटी के प्रधान सोनम, उप-प्रधान अमर थापा, सचिव करपु सलोनी, मिलाप राणा, इंद्र नंदा, पंडित गंगा राम, राजीव शर्मा, रामजी दास सोनी, राजेंद्र, महेश शर्मा, अंकुश गुलेरिया, संजीव कुमार, डॉ. डीएस बिंद्रा, और मेडिकल स्टाफ समेत कई विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।