Gas Price Shock: ₹993 महंगा हुआ LPG सिलेंडर, अब खाना-पीना पड़ेगा महंगा!

Date:

--Advertisement--

Big Price Shock: LPG Cylinder ₹993 महंगा, जानिए दिल्ली से मुंबई तक नए रेट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच मई महीने की शुरुआत आम लोगों के लिए महंगाई का झटका लेकर आई है। देशभर में एक बार फिर गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। 1 मई से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और खाने-पीने के कारोबार पर सीधा असर पड़ने वाला है।

इंडियन ऑयल (IOC) द्वारा जारी नए रेट के अनुसार दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में ₹993 की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद अब यह सिलेंडर ₹3,071.50 में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत ₹2,078.50 थी। इसी तरह कोलकाता में यह सिलेंडर ₹3,202, मुंबई में ₹3,024 और चेन्नई में ₹3,237 का हो गया है। सभी बड़े शहरों में लगभग ₹990 से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर ₹913, मुंबई में ₹912.50, चेन्नई में ₹928.5 और कोलकाता में ₹939 की दर से ही उपलब्ध रहेगा।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के महंगे होने का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है। होटल, ढाबे, चाय-नाश्ते की दुकानों और मिठाई की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, क्योंकि कारोबारियों की लागत बढ़ेगी।

इस बीच एक और बड़ा बदलाव लागू किया गया है। अब गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP अनिवार्य कर दिया गया है। डिलीवरी बॉय सिलेंडर देने से पहले उपभोक्ता से OTP मांगेगा। बिना OTP के सिलेंडर नहीं मिलेगा। जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, उन्हें गैस एजेंसी में जाकर इसे अपडेट करवाना होगा।

सरकार की ओर से PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार मार्च से अब तक करीब 5.78 लाख PNG कनेक्शन सक्रिय किए जा चुके हैं और कुल संख्या 8.44 लाख तक पहुंच गई है। वहीं, 43,050 से ज्यादा उपभोक्ताओं ने LPG कनेक्शन वापस किया है, हालांकि यह संख्या अभी काफी कम है।

सरकार ने यह भी संकेत दिया है कि जिन घरों में PNG और LPG दोनों कनेक्शन हैं, उनका आकलन किया जा रहा है और भविष्य में इस पर कार्रवाई हो सकती है। लोगों से पहले भी अपील की जा चुकी है कि PNG कनेक्शन होने पर LPG कनेक्शन वापस कर दें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में 3,503 लाभार्थियों पर सरकार की नजर, पठानिया बोले- अंतिम पंक्ति के गरीब तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

शाहपुर के चढ़ी में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रैत ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों के चिह्नित लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। सर्वे के तहत रैत ब्लॉक में 3,503 लोगों को चिह्नित किया गया है। पठानिया ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पात्र और जरूरतमंद लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

चंबा में दर्दनाक बस हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर 18 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 की मौत; 11 घायल

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास शनिवार सुबह 18 सवारियों से भरी निजी बस स्टीयरिंग एंड टूटने के बाद सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक और परिचालक समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

Kangra: लंज में धन्यवाद रैली, पठानिया बोले- हिमाचली हितों की रक्षा में CM सुक्खू ने उठाए बड़े कदम, विरोधियों पर भी साधा निशाना

लुंज में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के फैसलों के समर्थन में धन्यवाद रैली निकाली गई। पठानिया ने किशाऊ परियोजना, फ्री पावर शेयर और ग्रीन पंचायत योजना का जिक्र करते हुए सरकार के कदमों को हिमाचली हितों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Kangra: लंज CHC में बड़ा बदलाव: 3 लाख की आधुनिक डेंटल चेयर शुरू, जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा

लंज सीएचसी में करीब 3 लाख रुपये की आधुनिक डेंटल चेयर का लोकार्पण किया गया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने जल्द आरवीजी डिजिटल डेंटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की घोषणा की। नए अस्पताल भवन का भी निरीक्षण किया गया।