Big Political Update: हिमाचल कांग्रेस टिकट रेस तेज, 64 सीटों के लिए 178 आवेदन दाखिल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों धर्मशाला, मंडी, पालमपुर और सोलन में कांग्रेस टिकट के लिए दावेदारी करने का मंगलवार को आखिरी मौका है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आवेदन की समय सीमा बढ़ाते हुए अब इच्छुक उम्मीदवारों को मंगलवार दोपहर 3 बजे तक आवेदन करने की अनुमति दी है। पार्टी सिंबल पर होने वाले इन चुनावों को लेकर टिकट की दौड़ तेज हो गई है।

अब तक चारों नगर निगमों की 64 सीटों के लिए कुल 178 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें धर्मशाला नगर निगम के 17 वार्डों के लिए 54 आवेदन आए हैं। पालमपुर नगर निगम से 39 दावेदार टिकट की दौड़ में शामिल हैं। मंडी नगर निगम के 15 वार्डों के लिए 25 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि सोलन नगर निगम के 17 वार्डों के लिए अब तक 60 आवेदन सामने आ चुके हैं।

नगर निगम चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 और 30 अप्रैल को तथा 2 मई को दोपहर 3 बजे तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को की जाएगी। इन चारों नगर निगमों में मतदान 17 मई को होगा और चुनाव परिणाम 31 मई को घोषित किए जाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि टिकट आवेदन की समय सीमा बढ़ाकर मंगलवार तक कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इच्छुक कार्यकर्ता अपने ब्लॉक अध्यक्ष के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पार्टी स्तर पर दावेदारों की बढ़ती संख्या को देखते हुए टिकट वितरण प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल के नए भवन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश, केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण; 12 करोड़ की लागत...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सिविल हॉस्पिटल शाहपुर के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे चार मंजिला भवन का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाकर भवन को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

Kangra: रैत में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की ट्रेनिंग शुरू, 19 नवंबर तक 9 बैच में दिया जाएगा बुनियादी प्रशिक्षण

रैत विकास खंड में नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों और वार्ड सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 7 सितंबर से शुरू हुए प्रशिक्षण में कुल 9 बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो 19 नवंबर तक चलेगा।

Kangra: रैत में आयुर्वेद दिवस पर खास आयोजन, राज्य लक्ष्मी ने संभाला अधिकारी का पदभार; स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद अपनाने का संदेश

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्तरोन्नत उपमंडलीय चिकित्सा विभाग (आयुष) में राज्य लक्ष्मी ने अधिकारी के पद पर पदभार संभाला और स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांत अपनाने का संदेश दिया।

HPU में फिर बढ़ा तनाव, दराट और रॉड के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे छात्र; पुलिस ने 7 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र संगठनों के बीच विवाद के बाद तनाव बढ़ गया। कुलपति कार्यालय परिसर में दो छात्रों के बैग की तलाशी के दौरान दराट और रॉड मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया।