Kangra Shock Case: नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, पिता पर गंभीर आरोप; POCSO एक्ट में जांच शुरू

जिला कांगड़ा से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया है। इस घटना के साथ ही नाबालिग ने अपने ही पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है।

जानकारी के अनुसार, एएसपी कांगड़ा राजेंद्र जसवाल ने बताया कि टांडा मेडिकल कॉलेज से भवारना पुलिस थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए लाया गया था, जहां वह गर्भवती पाई गई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना भवारना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार नाबालिग की डिलीवरी हो चुकी है और उसने बच्चे को जन्म दिया है। इस दौरान नाबालिग ने अपने पिता पर आरोप लगाए हैं, जिसकी गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है और जांच प्रक्रिया जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!