Indian Army & Navy में करियर का सुनहरा मौका: 10वीं-12वीं पास के लिए सीधे भर्ती के रास्ते, जानें पूरी डिटेल

Date:

--Advertisement--

अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और देश सेवा के साथ एक मजबूत करियर बनाना चाहते हैं, तो भारतीय सेना और नौसेना आपके लिए शानदार अवसर लेकर आई हैं। मैट्रिक और इंटरमीडिएट स्तर के छात्रों के लिए कई एंट्री स्कीम उपलब्ध हैं, जिनके जरिए युवा सीधे भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

भारतीय सेना में करियर के लिए तीन प्रमुख एंट्री विकल्प दिए गए हैं। इनमें जनरल ड्यूटी (NER), मैट्रिक लेवल एंट्री (MER) और 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES) शामिल हैं। जनरल ड्यूटी के लिए आयु सीमा 17 से 21 वर्ष रखी गई है, जिसमें उम्मीदवार का 10वीं में कम से कम 45 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। मैट्रिक लेवल एंट्री के लिए आयु सीमा 17 से 23 वर्ष है और 10वीं में 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। वहीं TES स्कीम के लिए आयु 17 से 19½ वर्ष के बीच होनी चाहिए और उम्मीदवार के 10+2 में PCM विषयों में 70 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। इन सभी एंट्री के लिए चयन प्रक्रिया में SSB इंटरव्यू शामिल है।

इसी तरह भारतीय नौसेना में भी कई आकर्षक करियर विकल्प उपलब्ध हैं। इसमें मैट्रिक एंट्री रिक्रूट्स (MER), आर्टिफिसर अप्रेंटिस, डिप्लोमा होल्डर्स के लिए डायरेक्ट एंट्री और 10+2 टेक्निकल कैडेट एंट्री स्कीम शामिल हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 16½ वर्ष से 26 वर्ष तक निर्धारित की गई है, जो एंट्री के अनुसार अलग-अलग है।

मैट्रिक एंट्री के लिए उम्मीदवार का विज्ञान और गणित के साथ 55 प्रतिशत अंक होना जरूरी है या फिर 10+2 में फिजिक्स और मैथ्स के साथ 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। आर्टिफिसर अप्रेंटिस के लिए 10+2 में PCM विषयों में कम से कम 55 प्रतिशत अंक चाहिए। डिप्लोमा होल्डर्स के लिए मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकॉम, एरोनॉटिकल, शिप बिल्डिंग या इंस्ट्रूमेंटेशन जैसे विषयों में 3 साल का डिप्लोमा और 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। वहीं 10+2 टेक्निकल कैडेट एंट्री के लिए PCM में 70 प्रतिशत और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। इस स्कीम के तहत चयनित उम्मीदवारों को लोनावला (पुणे) स्थित नेवल इंजीनियरिंग कॉलेज में 4 साल का बी.टेक कोर्स कराया जाता है।

इन सभी एंट्री के लिए चयन प्रक्रिया में SSB इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षा शामिल होती है। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in और www.joinindiannavy.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दुख की घड़ी में रोटरी क्लब शाहपुर बना सहारा, परिवार को ₹11,000 की मदद और छात्र साहिल की कॉलेज फीस की माफ

रोटरी क्लब शाहपुर ने ग्राम खरीड़ी निवासी छात्र साहिल के परिवार को माता के निधन पर ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही द्रोणाचार्य कॉलेज ने साहिल की 50 प्रतिशत कॉलेज फीस माफ करने की घोषणा की।

Kangra: बोह घाटी आपदा के बीच आगे आया रोटरी क्लब शाहपुर, प्रशासन और विधायक को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

बादल फटने से प्रभावित बोह घाटी का दौरा कर रोटरी क्लब शाहपुर ने राहत कार्यों का जायजा लिया। क्लब ने प्रशासन और विधायक केवल सिंह पठानिया को आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।