Kangra: नूरपुर में बड़ी कार्रवाई: 109 ग्राम चिट्टे के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार – पूरी खबर यहां पढ़ें!

Date:

--Advertisement--

नूरपुर जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 109.52 ग्राम चिट्टा (हीरोइन) के साथ एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। नूरपुर थाना के तहत कंड़वाल में पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान यह सफलता हासिल हुई।

पुलिस ने आई 20 कार (HP-88-7916) की तलाशी ली, जिसमें रवि कुमार पुत्र किशोर चंद और उनकी पत्नी शिल्पा, निवासी गांव झाझवा, तहसील फतेहपुर, कांगड़ा सवार थे। तलाशी के दौरान कार से 109.52 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मामले में कानूनी कार्यवाही आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक, नूरपुर ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उनका अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर कुल्लू में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और SIR रोकने की मांग

कुल्लू के ढालपुर में वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर युवा कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और हिमाचल में SIR पर रोक लगाने की मांग की।

Kangra: शाहपुर की सड़कों को लेकर विधायक पर बरसे अरविंद सिंह चौधरी, बोले- घोषणाएं नहीं, धरातल पर दिखे विकास

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में बरसात से क्षतिग्रस्त ग्रामीण और संपर्क सड़कों को लेकर भाजयुमो नेता अरविंद सिंह चौधरी ने विधायक केवल सिंह पठानिया पर निशाना साधा। उन्होंने सड़कों की जल्द मरम्मत और धरातल पर विकास कार्य कराने की मांग की।

कांगड़ा में कपड़े की दुकान में चोरी का खुलासा, चंबा से आरोपी गिरफ्तार; FIR में BNS की इन धाराओं में केस दर्ज

कांगड़ा के होशियारपुर रोड स्थित कपड़े की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी शुक्रदीन को चंबा से गिरफ्तार किया है। थाना कांगड़ा में FIR No. 167/2026 के तहत BNS की धारा 331(4), 305 और 3(5) में केस दर्ज किया गया है।

कांगड़ा में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, बस से 15.85 ग्राम हेरोइन बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा में CIA टीम ने गज पुल राजोल के पास नाकाबंदी के दौरान बस HP-68B-0147 से 15.85 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने नूर मोहम्मद उर्फ बांसुरी और मोहन बहादुर उर्फ मोनु को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है।