Election Alert Himachal: अफसरों पर सख्ती, बिना अनुमति जिला छोड़ने पर रोक

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में 51 नगर निकायों के चुनावों की घोषणा के साथ ही प्रशासनिक सख्ती भी बढ़ा दी गई है। राज्य चुनाव आयोग ने साफ निर्देश जारी करते हुए कहा है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी अपने-अपने जिले या अधिकार क्षेत्र को बिना अनुमति नहीं छोड़ सकेंगे। इस फैसले का मकसद चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू तरीके से संपन्न करवाना है।

बुधवार को जारी सर्कुलर के अनुसार प्रदेश के सभी डिप्टी कमिश्नर, अतिरिक्त उपायुक्त, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, एसडीएम और पुलिस अधीक्षक को अपने-अपने क्षेत्र में ही तैनात रहना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये अधिकारी बिना पूर्व अनुमति के किसी भी प्रकार की बैठक, दौरे या अवकाश पर नहीं जा सकेंगे। हालांकि आपात स्थिति, चुनाव से जुड़े जरूरी कार्य या न्यायालय में पेशी जैसी परिस्थितियों में आयोग से अनुमति लेकर बाहर जाने की छूट दी गई है।

आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर कोई अधिकारी इन निर्देशों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जो अधिकारी वर्तमान में अपने मुख्यालय से बाहर हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से वापस लौटने के निर्देश दिए गए हैं।

चुनाव के दौरान प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में इन अधिकारियों की भूमिका बेहद अहम होती है। ऐसे में उनकी क्षेत्र में मौजूदगी सुनिश्चित करना जरूरी माना गया है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या लापरवाही की संभावना को कम किया जा सके। गौरतलब है कि नगर निकाय चुनावों के बाद जल्द ही पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की घोषणा भी होने की संभावना है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।