Shocking Midnight Incident: चलती कार में लगी भीषण आग, चंद मिनटों में राख बनी पूरी गाड़ी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब-गुम्मा नेशनल हाईवे-707 पर जामली के पास देर रात एक बड़ा हादसा सामने आया, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। इस घटना में उत्तरकाशी (उत्तराखंड) नंबर की एक स्विफ्ट कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए और उनकी जान बच गई।

जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब 2 बजे की है। कार में सवार लोग उत्तरकाशी से महासू मंदिर चालदा (पशमी) में दर्शन करने जा रहे थे। जैसे ही कार जामली के पास पहुंची, अचानक उसके बोनट से धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत कार रोक दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। रात का समय होने के कारण तुरंत मदद नहीं पहुंच पाई और देखते ही देखते कार पूरी तरह जल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेज थी कि गाड़ी का केवल ढांचा ही बच पाया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।