हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ जारी अभियान के बीच STF शिमला टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 18 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में सोलन जिले के कोरो-कैंथड़ी क्षेत्र से तीन युवकों को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, STF टीम को सूचना मिली थी कि एक महिंद्रा XUV वाहन में कुछ युवक नशीले पदार्थ के साथ मौजूद हैं। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें 36, 29 और 37 वर्षीय तीन युवकों के कब्जे से 783 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ थाना धर्मपुर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इस्तेमाल की गई महिंद्रा XUV को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है ताकि नशे की सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। मामले की आगे की जांच जारी है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!