Viral Video Sparks Outrage: कुल्लू के “वैली फंक्शन” में अशोभनीय डांस पर बवाल, देव संस्कृति पर उठे सवाल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो में एक कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक-युवतियों को अशोभनीय और अमर्यादित तरीके से नाचते हुए देखा जा सकता है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और देव संस्कृति से जुड़े संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले कुल्लू में एक “वैली फंक्शन” आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक-युवतियों ने मंच के पास भड़काऊ अंदाज में डांस करना शुरू कर दिया। कुछ युवक सार्वजनिक रूप से कपड़े उतारकर शोर मचाते हुए नाचते नजर आ रहे हैं, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद भीड़ में से किसी ने भी इस व्यवहार को रोकने की कोशिश नहीं की, बल्कि कई लोग इसका वीडियो बनाते दिखे।

इस घटना के सामने आने के बाद देव समाज और सांस्कृतिक संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है। देव संस्कृति शोध संस्था के अध्यक्ष जय ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भले ही यह कार्यक्रम किसी कॉलेज से जुड़ा हो और इसका सीधा संबंध पारंपरिक देव-समारोहों से न हो, लेकिन सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की फूहड़ता बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कुल्लू की सांस्कृतिक पहचान केवल मेलों और त्योहारों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों के व्यवहार में भी झलकनी चाहिए।

देव समाज से जुड़े अन्य लोगों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है और भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।