Big Development Push in Nagrota: 180 करोड़ का मेगा टेंडर, आरएस बाली ने बताए बड़े प्रोजेक्ट्स

Date:

--Advertisement--

नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देने के दावे के बीच हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि नगरोटा में प्रदेश का सबसे बड़ा 180 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है, जिसके तहत यहां देश का सबसे बड़ा फाउंटेन और हिमाचल का सबसे बड़ा वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस प्रोजेक्ट से नगरोटा शिक्षा के साथ-साथ पर्यटन हब के रूप में भी स्थापित होगा।

नगरोटा में आयोजित बाल विकास परियोजना विभाग के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आरएस बाली ने ओबीसी भवन में लाभार्थियों से संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत नगरोटा क्षेत्र में 1.60 करोड़ रुपये की राशि के चेक वितरित किए गए हैं। कार्यक्रम में उन्होंने स्वयं 40 लाख रुपये के चेक भी लाभार्थियों को सौंपे।

आरएस बाली ने बाल विकास परियोजना कार्यालय की टीम की सराहना करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा वर्करों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ये सभी जमीनी स्तर पर योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने नगरोटा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कबाड़ी में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, बलधर में मॉडल आईटीआई, नगरोटा कॉलेज में छात्रावास, पाथवे और रोशनी व्यवस्था, क्लॉक टावर, सिनेमा हॉल, पार्किंग, इनडोर स्टेडियम, पीएचसी और वर्किंग वूमेन हॉस्टल जैसे कई प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि नगरोटा और बड़ोह के दो स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ा गया है, मस्सल इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस की कक्षाएं शुरू हुई हैं और टांडा मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की शुरुआत की गई है। उन्होंने इन सभी कार्यों को क्षेत्र के युवाओं के लिए बड़ी सौगात बताया।

इसके अलावा आरएस बाली ने नगरोटा के मस्सल में 75 लाख रुपये की लागत से आधुनिक हेलीपैड निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि यह हेलीपैड क्षेत्र के विकास को और तेज करेगा और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।