Kullu: मनाली के होटल में 2 साल की बच्ची से कथित दुर्व्यवहार, पुलिस ने दर्ज किया मामला; जांच जारी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पर्यटन नगरी मनाली से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी होटल में ठहरे पंजाब के लुधियाना निवासी परिवार की दो वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से शारीरिक दुर्व्यवहार किया गया। इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे और डर में है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, लुधियाना (एसबीएस नगर) का एक परिवार 15 अप्रैल को घूमने के लिए मनाली पहुंचा था। आरोप है कि उसी रात करीब 9:40 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी दो वर्षीय बेटी के साथ अनुचित हरकत की। घटना के बाद बच्ची बुरी तरह घबरा गई और उसे मानसिक आघात पहुंचा है।

परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने आरोपी से इस हरकत को लेकर सवाल किया, तो उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इससे परिवार और ज्यादा डर गया और तुरंत पुलिस का रुख किया। गुरुवार को शिकायतकर्ता ने थाना मनाली में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम की धारा 8 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं और पीड़ित परिवार में भारी आक्रोश और डर का माहौल बना हुआ है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बैंक हड़ताल से देशभर में ठप हुईं सेवाएं, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह समेत इन मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन; UPI और इंटरनेट बैंकिंग रही...

देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सेवाएं बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रभावित हुईं। पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह, पेंशन अपडेट और अन्य लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि UPI और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहीं।

Kangra: गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना होगा पूरा, 9 लाभार्थियों को मिले 70-70 हजार के चेक; बोले विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल...

शाहपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9 पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण की पहली किश्त के रूप में 70-70 हजार रुपये के चेक दिए गए। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि अब तक 99 लाभार्थियों को करीब 1.60 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है।

Kangra: शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालन पर संकट, 40% नुकसान का आकलन; केवल सिंह पठानिया ने जल्द रिपोर्ट के दिए निर्देश

शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालकों को करीब 40 प्रतिशत नुकसान का आकलन किया गया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए, जबकि मधुमक्खी पालकों ने शहद का MSP तय करने की मांग उठाई।

Kangra: 80% से अधिक दिव्यांगता के बावजूद पलक ने नहीं मानी हार, 12वीं में शानदार अंक के बाद D.El.Ed में हासिल की सीट; स्कूल...

80 प्रतिशत से अधिक शारीरिक दिव्यांगता और चलने में असमर्थ होने के बावजूद रैत स्कूल की पलक चौधरी ने 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और HP D.El.Ed प्रवेश परीक्षा पास कर ज्ञान ज्योति कॉलेज राजोल में सीट हासिल की। स्कूल ने उच्च शिक्षा के लिए उन्हें 51,000 रुपये की मदद दी।