Electricity Update Out: इन इलाकों में बंद हुए बिल काउंटर, 30 अप्रैल तक बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के उपभोक्ताओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। विद्युत उपमंडल-3 के अंतर्गत आने वाले मैगल, द्रंग और नसलोह क्षेत्रों में बिजली बिल भुगतान के कैश काउंटर अब बंद कर दिए गए हैं। सहायक अभियंता ई. होशियार सिंह राणा के अनुसार यह फैसला अप्रैल 2026 से लागू हो चुका है।

उन्होंने बताया कि इस निर्णय के पीछे मुख्य वजह काउंटरों पर उपभोक्ताओं की घटती संख्या है। प्रदेश सरकार द्वारा 125 यूनिट तक घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली देने की योजना के कारण अब काउंटरों पर बहुत कम लोग पहुंच रहे थे। स्थिति यह थी कि इन केंद्रों पर रोजाना केवल 5 से 10 उपभोक्ता ही बिल जमा कराने आ रहे थे, जिसके चलते इन्हें बंद करने का फैसला लिया गया।

हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि काउंटर बंद होने से बिल भुगतान की प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी। उपभोक्ता अब अपने बिजली बिल ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी लोकमित्र केंद्र या संबंधित विद्युत उपमंडल कार्यालय में जाकर भी बिल का भुगतान किया जा सकता है।

विभाग ने लंबित बिलों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सहायक अभियंता ने कहा है कि भिउली, पुरानी मंडी, खलियार, बिजनी, मैगल, पाखरी, द्रंग, नगरोटा, रोपरू, नसलोह, स्कोर, रेहराधार, बारी, गुमाणु तुंग और चौकी भलेड क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं को 30 अप्रैल तक अपने बकाया बिल हर हाल में जमा करने होंगे। निर्धारित समय तक भुगतान न करने पर विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 80% से अधिक दिव्यांगता के बावजूद पलक ने नहीं मानी हार, 12वीं में शानदार अंक के बाद D.El.Ed में हासिल की सीट; स्कूल...

80 प्रतिशत से अधिक शारीरिक दिव्यांगता और चलने में असमर्थ होने के बावजूद रैत स्कूल की पलक चौधरी ने 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और HP D.El.Ed प्रवेश परीक्षा पास कर ज्ञान ज्योति कॉलेज राजोल में सीट हासिल की। स्कूल ने उच्च शिक्षा के लिए उन्हें 51,000 रुपये की मदद दी।

किन्नौर में सतलुज में गिरने से बाल-बाल बची HRTC बस, ब्रेक प्रेशर डाउन होते ही सड़क से बाहर निकला टायर; 10 यात्री सुरक्षित

किन्नौर में मझगांव से रिकांगपिओ जा रही HRTC बस का ब्रेक प्रेशर डाउन होने के बाद पोस्पा के पास अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। चालक की सूझबूझ से बस डंगे पर रुक गई और करीब 10 यात्री सुरक्षित बच गए।

भोटा में पुल की रेलिंग तोड़ 200 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक गंभीर घायल; स्थानीय लोगों ने बचाई जान

भोटा में एनएच-103 ऊना-अग्घार हाईवे पर मोरसू पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रक करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया।

मंडी-कुल्लू सफर होगा आसान, शुक्रवार से खुलेंगी डयोड और हणोगी की सुरंगें; 2 घंटे का सफर घटकर हो सकता है 1 घंटे का

मंडी-कुल्लू फोरलेन पर डयोड और हणोगी की दो सुरंगें शुक्रवार से यातायात के लिए खुलेंगी। 2.8 किमी और 650 मीटर लंबी इन सुरंगों से जाम से राहत मिलने और मंडी से कुल्लू का सफर करीब दो घंटे से घटकर एक घंटे होने की उम्मीद है।