Hamirpur: 8 साल में 11 लाख लोगों का इलाज, अब AI तकनीक से लैस हुई सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा

Date:

--Advertisement--

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था के सहयोग से संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने मंगलवार को अपनी 8 वर्षों की सफल यात्रा पूरी कर ली। अब यह सेवा जनसेवा के 9वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है और इसे और आधुनिक बनाने की दिशा में नई एआई तकनीकों को जोड़ा गया है। अवाह देवी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हेल्थ एटीएम, हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन और ब्रैस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मशीन जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं को जनता को समर्पित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल और आशीष शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, भाजपा नेता रजत ठाकुर, वंदना गुलेरिया और अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस सेवा की शुरुआत 14 अप्रैल 2018 को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर केवल 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट के साथ की गई थी, जो आज बढ़कर 32 यूनिट हो चुकी हैं। अब तक यह सेवा 8 जिलों में 25,000 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 11 लाख से ज्यादा लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर चुकी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह सेवा घर-घर पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराती रहेगी।

नई जोड़ी गई तकनीकों की बात करें तो हेल्थ एटीएम मात्र 10 से 12 मिनट में 60 से अधिक क्लीनिकल पैरामीटर्स की जांच कर सकता है, जिससे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का शुरुआती पता लगाया जा सकता है। वहीं, हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन एआई आधारित हाई-रिजोल्यूशन इमेजिंग के जरिए सिर्फ 2 सेकंड में रिपोर्ट उपलब्ध कराती है और टीबी सहित फेफड़ों की बीमारियों की पहचान में मदद करती है। ब्रैस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मशीन पूरी तरह रेडिएशन-मुक्त और नॉन-कॉन्टैक्ट तकनीक पर आधारित है, जो 12 से 15 मिनट में जांच कर जोखिम का आकलन करती है।

सेवा के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 8 वर्षों में मोबाइल यूनिट्स ने 9,21,000 किलोमीटर की दूरी तय की है और 25,000 शिविरों के माध्यम से 3,41,278 से अधिक जांचें की गई हैं। इस दौरान कुल 11,52,681 लोगों को मुफ्त इलाज मिला है। हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा जिलों में नेत्र जांच, मल्टी-स्पेशियलिटी और कैंसर जांच शिविरों का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और बुजुर्गों की भागीदारी सबसे अधिक रही। मरीजों को मुफ्त दवाइयां और चश्मे भी उपलब्ध कराए गए। प्रत्येक यूनिट में डॉक्टर, नर्स, लैब तकनीशियन और पायलट की टीम होती है, जो लगभग 40 प्रकार के मेडिकल टेस्ट करने में सक्षम है। खास बात यह है कि इस सेवा में लगभग 50 प्रतिशत कर्मचारी महिलाएं हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है और कहा कि हिमाचल भवन का उपयोग प्रदेश के लोगों तथा सरकारी कामकाज के लिए होना चाहिए।

हिमाचल के सभी निजी विश्वविद्यालयों की सुरक्षा होगी और सख्त, छात्रावासों से लेकर प्रवेश द्वार तक बढ़ेगी निगरानी

हिमाचल प्रदेश के 17 निजी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में अहम बैठक हुई। डीजीपी अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश द्वारों की निगरानी, छात्रावासों की सुरक्षा, आगंतुकों के सत्यापन और पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने समेत कई कदमों पर चर्चा की गई।

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू-अग्निहोत्री समेत हिमाचल के कई नेता हुए शामिल

वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में हिमाचल कांग्रेस ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, मुख्यमंत्री 14 और 15 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति के दौरे पर रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।