Himachal: 14 अप्रैल को पूरे हिमाचल में छुट्टी, सरकार का बड़ा ऐलान, जानें क्या रहेगा बंद

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में मुख्य सचिव द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह अवकाश नैगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 की धारा-25 के तहत घोषित किया गया है।

सरकार के इस फैसले के तहत 14 अप्रैल को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान, बोर्ड, निगम और अन्य सरकारी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इससे जुड़े सभी विभागों को आदेश की प्रतिलिपि भेज दी गई है, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

सरकार द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी प्रशासनिक सचिवों, उपायुक्तों, विभागाध्यक्षों, विश्वविद्यालयों, बोर्डों और निगमों सहित सभी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। इस दिन पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जिनमें संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के योगदान को याद किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी ने जताई जान का खतरा, सहकर्मियों पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

चंबा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी तीन सहकर्मियों पर जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पंचकूला की नई डीसीपी बनीं अदिति सिंह, उपलब्धियों के साथ सृष्टि गुप्ता ने ली विदाई; जानिए कौन हैं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी जिन्होंने...

पंचकूला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने नई डीसीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि सृष्टि गुप्ता को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। जानिए नई डीसीपी अदिति सिंह के बारे में।