Himachal: रोहड़ू में बड़ा ड्रग नेटवर्क ध्वस्त, चंडीगढ़ से पकड़ा गया मुख्य सप्लायर, चिट्टे की सप्लाई का चौंकाने वाला खुलासा

Date:

--Advertisement--

रोहड़ू में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 9.17 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामदगी मामले में पुलिस ने मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर एक अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह मामला पुलिस थाना रोहड़ू में दर्ज अभियोग संख्या 26/2026 दिनांक 15 मार्च 2026 से जुड़ा हुआ है, जिसमें पुलिस ने पहले सार्थक (29), निवासी समाला रोहड़ू को 9.17 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था।

इसके बाद पुलिस ने पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान पुलिस ने 11 अप्रैल को चंडीगढ़ से मुख्य आरोपी अमित गुप्ता (30), निवासी बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि आरोपी रोहड़ू-चिड़गांव क्षेत्र में एक सुनियोजित लोकेशन-बेस्ड ड्रग डिलीवरी मॉड्यूल चला रहा था।

इस मॉड्यूल के तहत नशीले पदार्थों की सप्लाई तय स्थानों पर गुप्त तरीके से की जाती थी, जिससे इस नेटवर्क को पकड़ना काफी मुश्किल हो जाता था। पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया है और मामले में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं, जिससे नशा तस्करी के इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सकेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी ने जताई जान का खतरा, सहकर्मियों पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

चंबा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी तीन सहकर्मियों पर जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पंचकूला की नई डीसीपी बनीं अदिति सिंह, उपलब्धियों के साथ सृष्टि गुप्ता ने ली विदाई; जानिए कौन हैं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी जिन्होंने...

पंचकूला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने नई डीसीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि सृष्टि गुप्ता को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। जानिए नई डीसीपी अदिति सिंह के बारे में।