Chamba: चंबा में वन माफिया का हमला, लकड़ी पकड़ने गई टीम पर बरसाए पत्थर, एक आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में वन माफिया के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। मसरूंड रेंज के तहत कलहेल-बाजली मार्ग पर अवैध लकड़ी पकड़ने गई वन विभाग की टीम पर रविवार रात हमला कर दिया गया। इस पथराव में विभागीय वाहन को काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि टीम ने साहस दिखाते हुए देवदार की खेप जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश पठानिया के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी, तभी उन्हें अवैध लकड़ी तस्करी की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर टीम ने 12 देवदार के स्लीपर बरामद किए, जिन्हें तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भारतीय वन अधिनियम के तहत लकड़ी को कब्जे में ले लिया। लेकिन जब कर्मचारी लकड़ी को वाहन में लोड कर रहे थे, तभी पहाड़ी की ऊंचाई से अज्ञात हमलावरों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया।

इस हमले में ब्लॉक अधिकारी की कार, जिसे वन रक्षक चला रहे थे, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई भी कर्मचारी घायल नहीं हुआ। हमले के बाद वन विभाग ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही टीम लकड़ी सहित सुरक्षित बाहर निकल सकी, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य हमलावर फरार हो गए।

वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश पठानिया ने इस घटना को कायराना हमला बताते हुए कहा कि वन माफिया टीम को डराने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी पहचान की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे हमलों से विभाग का मनोबल नहीं गिरेगा, बल्कि आगे और सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी ने जताई जान का खतरा, सहकर्मियों पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

चंबा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी तीन सहकर्मियों पर जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पंचकूला की नई डीसीपी बनीं अदिति सिंह, उपलब्धियों के साथ सृष्टि गुप्ता ने ली विदाई; जानिए कौन हैं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी जिन्होंने...

पंचकूला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने नई डीसीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि सृष्टि गुप्ता को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। जानिए नई डीसीपी अदिति सिंह के बारे में।