Kangra: टांडा अस्पताल पहुंचे कमल शर्मा, सड़क हादसों में घायल लोगों से मिले, दिया हर संभव मदद का भरोसा

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी कमल शर्मा ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा का दौरा कर क्षेत्र के विभिन्न सड़क हादसों में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ घायलों से मुलाकात की, बल्कि उनके परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

कमल शर्मा विशेष रूप से शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र में हुए कार हादसे के घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हौसला बढ़ाया और डॉक्टरों से उनके इलाज की पूरी जानकारी ली। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए हर जरूरी सहायता का आश्वासन दिया।

इसके अलावा उन्होंने कुछ दिन पहले घेरा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल हुई महिला से भी मुलाकात की। उन्होंने महिला के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और परिवार को हर संभव सहयोग देने की बात कही। इस दौरान कमल शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों का दुख-दर्द उनका अपना है और वे हमेशा उनकी सेवा के लिए तैयार हैं।

उन्होंने अस्पताल प्रशासन से भी घायलों के बेहतर इलाज और देखभाल सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।