Shimla: कोर्ट के आदेशों के बावजूद Sanjauli Masjid कमेटी ने मस्जिद तोड़ने के लिए Waqf Board से मांगी अनुमति

Date:

--Advertisement--

शिमला: संजौली में बनी अवैध मस्जिद को तोड़ने को लेकर नया मोड़ सामने आया है। मस्जिद कमेटी ने कोर्ट के आदेशों के बावजूद खुद से मस्जिद को तोड़ने के लिए वक्फ बोर्ड से अनुमति मांगी है। 5 अक्तूबर को नगर निगम कोर्ट ने मस्जिद की ऊपरी तीन मंजिलों को गिराने के आदेश दिए थे, लेकिन अब मस्जिद कमेटी ने वक्फ बोर्ड को पत्र लिखकर इस अवैध निर्माण को तोड़ने की अनुमति मांगी है।

मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ ने बुधवार को मीडिया से कहा कि मस्जिद की जमीन वक्फ बोर्ड की है, इसलिए बोर्ड से अनुमति लेना जरूरी है। अनुमति मिलने पर मुस्लिम समुदाय से चंदा जुटाकर मस्जिद को गिराने का काम शुरू किया जाएगा। नगर निगम कोर्ट ने मस्जिद कमेटी की मांग पर ही 5 अक्तूबर को आदेश जारी कर दो महीने के भीतर अवैध मंजिलों को गिराने को कहा था। इसके खर्च का वहन मस्जिद कमेटी करेगी।

2010 में मस्जिद का निर्माण शुरू हुआ था और 2011 में नगर निगम ने पहला नोटिस जारी किया था। सितंबर में दो गुटों के बीच लड़ाई के बाद यह मुद्दा तूल पकड़ा और प्रदेश भर में हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 21 दिसंबर को होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

किन्नौर POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिगों से अपराध के दो मामलों में दोषियों को 20-20 साल की सजा

रामपुर स्थित किन्नौर पोक्सो कोर्ट ने नाबालिगों के खिलाफ अपराध के दो मामलों में दोषियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। एक मामले में नाबालिग को इलाज के लिए नेपाल से रिकांगपिओ लाया गया था, जबकि दूसरे मामले में पिता अपनी ही नाबालिग बेटी के शोषण का दोषी पाया गया।

हिमाचल में 13 साल से काम कर रहे 160 आउटसोर्स कर्मचारियों पर संकट, 1 अक्टूबर से दफ्तर न आने के निर्देश; सेवाकाल नवीकरण का...

हिमाचल के श्रम एवं रोजगार विभाग में 13 साल से काम कर रहे करीब 160 आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटरों पर नौकरी का संकट मंडरा रहा है। 30 सितंबर को सेवाकाल खत्म होने के बाद उन्हें 1 अक्टूबर से कार्यालय न आने के निर्देश दिए गए हैं।

कालका-शिमला रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से 30 नवंबर तक रद्द रहेंगी 5 जोड़ी ट्रेनें; धर्मपुर तक ही चलेगी एक...

कालका-शिमला रेलमार्ग पर ब्रिज नंबर 57 के पास ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। रेलवे ने रद्दीकरण की अवधि बढ़ाई है। 5 जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि एक जोड़ी ट्रेन शिमला-धर्मपुर के बीच चलेगी।

Kangra: तियारा में मेजर विजय सिंह मनकोटिया को अंतिम विदाई, विदेश से लौटे बेटे ने दी मुखाग्नि; सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से किया...

कांगड़ा के तियारा में पूर्व मंत्री और पांच बार के विधायक मेजर विजय सिंह मनकोटिया का अंतिम संस्कार किया गया। विदेश से लौटे बेटे ने मुखाग्नि दी, जबकि सैकड़ों लोगों और पूर्व सैनिकों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।