Kangra: हिमाचल में एम्बुलैंस सेवाएं ठप, 108-102 कर्मियों की 132 घंटे की हड़ताल से मरीजों पर संकट

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं एक बड़े संकट का सामना कर रही हैं। प्रदेश की सबसे अहम 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाओं से जुड़े सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 5 अप्रैल रात 8 बजे से 11 अप्रैल सुबह 8 बजे तक 132 घंटे की प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है। सीटू के बैनर तले एकजुट हुए कर्मचारी राजधानी शिमला के छोटा शिमला स्थित राज्य सचिवालय के बाहर दिन-रात धरने पर बैठे हैं।

इस हड़ताल का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है, क्योंकि प्रदेशभर में एम्बुलैंस सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं। इससे गंभीर मरीजों और आपातकालीन स्थिति में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यूनियन ने साफ चेतावनी दी है कि अगर सरकार और प्रबंधन ने जल्द उनकी मांगें नहीं मानीं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Also Read — Kangra Strike: सोमवार को चक्का जाम, ATS के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे ऑपरेटर, क्या स्कूल रहेंगे बंद?

Full News 👉 https://himlivetv.com/kangra-strike-ats-protest-chakka-jam-operators/

यूनियन नेताओं विजेंद्र, प्रेम गौतम और सुनील कुमार ने आरोप लगाया है कि नेशनल हेल्थ मिशन के तहत काम कर रही मेडस्वान फाउंडेशन द्वारा कर्मचारियों का मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पायलट, कैप्टन और ईएमटी स्टाफ लंबे समय से अपनी समस्याओं को उठा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

कर्मचारियों की मुख्य मांगों में न्यूनतम वेतन लागू करना, 12 घंटे की ड्यूटी के बदले डबल ओवरटाइम देना और हिमाचल हाईकोर्ट, लेबर कोर्ट व सीजेएम कोर्ट के आदेशों को तुरंत लागू करना शामिल है। इसके अलावा यूनियन नेताओं ने तबादलों के नाम पर प्रताड़ना बंद करने, जीवीके-ईएमआरआई कंपनी द्वारा रोके गए छंटनी भत्ते, ग्रैच्युटी और एरियर का भुगतान करने और ईपीएफ से जुड़ी गड़बड़ियों को सुधारने की भी मांग की है।

फिलहाल, इस हड़ताल से पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं और लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे रहना पड़ रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।