Kangra: शाहपुर में जातिगत टिप्पणी से गद्दी समुदाय भड़का, पूर्व पार्षद के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Date:

--Advertisement--

शाहपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के आरक्षण की नई व्यवस्था लागू होने के साथ ही क्षेत्र का सियासी माहौल गर्म हो गया है। पंचायती राज विभाग द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार, शाहपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष का पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसी बीच पूर्व पार्षद राजीव पटियाल द्वारा सोशल मीडिया पर गद्दी समुदाय के खिलाफ दी गई जातिगत टिप्पणी ने विवाद का रूप ले लिया।

इस विवादित बयान के सामने आने के बाद गद्दी समुदाय समेत समाज के अन्य वर्गों में भारी आक्रोश फैल गया। इसे सामाजिक समरसता के खिलाफ बताया जा रहा है। विवाद बढ़ने के बाद राजीव पटियाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से माफी मांगी, लेकिन गद्दी समुदाय इसे स्वीकार करने के मूड में नहीं है।

शाहपुर के गद्दी समुदाय के नेताओं ने एकजुट होकर पुलिस थाना शाहपुर में लिखित शिकायत सौंपकर आरोपी के खिलाफ जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के लिए एफआईआर दर्ज करने की मांग की। शिकायत सौंपने वालों में अरुण कौशल, कमल कुमार शर्मा, पंकू कांगड़िया, अजय बबली, राहिल समयाल और अन्य लोग शामिल थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अभी भी सोशल मीडिया पर विवादित बयान का समर्थन कर रहे हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

Kangra: सोशल मीडिया पर गद्दी समुदाय के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, शाहपुर में भारी रोष; पुलिस ने दर्ज की FIR

Watch Live

Facebook: 👇
https://www.facebook.com/share/v/1CD7sZefpf/?mibextid=wwXIfr

YouTube: 👇
https://youtu.be/DWcD7m6aJ54?si=5RSHoCTRQc0J07mo — HIM Live Tv

समुदाय ने दोटूक चेतावनी दी कि अगर कोई इस अपमानजनक टिप्पणी का समर्थन करता रहा तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन से अपील की गई है कि समाज में विद्वेष फैलाने और समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले मामलों में बिना देरी सख्त कदम उठाए जाएं। फिलहाल, पूरे शाहपुर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: प्रणव शर्मा का कांग्रेस सरकार पर निशाना, बोले- 4 साल हो गए, न ₹1,500 का पता न 1 लाख नौकरियों का; चुनावी वादों...

शाहपुर में भाजपा नेता प्रणव शर्मा ने कांग्रेस सरकार से चुनावी वादों का हिसाब मांगते हुए 1,500 रुपये मासिक सहायता और 1 लाख नौकरियों के वादे पर सवाल उठाए।

Mandi: मंडी में चलती HRTC बस के अचानक निकल गए दोनों पिछले पहिए, मचा हड़कंप; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मंडी के डुघल के पास चलती HRTC बस के दोनों पिछले पहिए अचानक निकल गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चैलचौक-जंजैहली मार्ग करीब ढाई घंटे बंद रहा।

Kangra: ज्वालामुखी के मंदिर में मूर्तियां खंडित करने के बाद 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, नशे में घर के विवाद के बाद उठाया कदम;...

ज्वालामुखी के गणेश कॉलोनी स्थित शनिदेव मंदिर में शनि देव और भैरव बाबा की मूर्तियां खंडित करने के मामले में पुलिस ने करीब 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में घर के विवाद के बाद गुस्से में तोड़फोड़ करने की बात कही है।

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।