Kangra: बेजुबानों की सेवा में 20 साल से जुटी डॉक्टर स्मृति शर्मा

Date:

--Advertisement--

Gaggal: गग्गल की 34 वर्षीय दंत चिकित्सक डॉक्टर स्मृति शर्मा पिछले 20 वर्षों से घायल और बेसहारा जानवरों की मदद कर रही हैं। वह जब भी सड़क पर किसी बेसहारा या घायल जानवर को देखती हैं, तुरंत रुककर उनकी सहायता करती हैं। उनके पति नकुल कश्यप भी पशु प्रेमी हैं और दोनों के लिए यह सेवा उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

पिछले वर्ष गग्गल में एक सड़क दुर्घटना में एक कुतिया की पिछली टांगें लकवाग्रस्त हो गई थीं, जिससे वह घिसटकर चलने लगी थी। स्मृति ने न केवल अपनी टीम के साथ उस कुतिया की सेवा की, बल्कि उसे चंडीगढ़ के पशु चिकित्सालय में इलाज के लिए भी ले गईं। स्मृति के बाजार में कदम रखते ही बेसहारा पशु उनकी ओर पूंछ हिलाते दौड़े चले आते हैं क्योंकि उन्हें स्मृति से विशेष लगाव है।

डॉ. स्मृति का कहना है कि जब वह इन बेजुबान जानवरों को पूंछ हिलाते हुए देखती हैं, तो उन्हें दिल से शांति और आत्मा को सुकून मिलता है। उनका यह काम उन लोगों के लिए एक सशक्त संदेश है, जो अपने पालतू जानवरों को बेसहारा छोड़ देते हैं। डॉक्टर स्मृति की सेवा समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है।

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर फिर लगेगा टोल का झटका! डोहलूनाला और टकोली टोल प्लाजा दोबारा शुरू करने की तैयारी

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर वाहन चालकों को जल्द ही फिर टोल देना पड़ सकता है। डोहलूनाला और टकोली टोल प्लाजा को दोबारा शुरू करने की तैयारी चल रही है। हालांकि, फिलहाल टनल से यातायात पूरी तरह सामान्य न होने के कारण शुल्क कम रहने की संभावना है।

हिमाचल का जलवा! क्यूबा को 3-0 से हराकर भारत की शानदार शुरुआत, कोच और कप्तान दोनों प्रदेश से

दोहा में आयोजित अंडर-17 विश्व वॉलीबाल प्रतियोगिता में भारत ने क्यूबा को 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। खास बात यह है कि भारतीय टीम के मुख्य कोच देवेंद्र चौहान और कप्तान शब्द गौतम दोनों हिमाचल प्रदेश से हैं।

हिमकेयर फर्जीवाड़े की जांच में बड़ा अपडेट, अब तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव से होगी पूछताछ; विजिलेंस ने बढ़ाया जांच का दायरा

हिमाचल के करोड़ों रुपये के हिमकेयर योजना फर्जीवाड़े की जांच में विजिलेंस ने बड़ा कदम उठाया है। आईजीएमसी और निजी अस्पतालों के रिकॉर्ड खंगालने के बाद अब तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। योजना की मंजूरियों, क्लेम, भुगतान और ऑडिट व्यवस्था भी जांच के दायरे में है।

जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर बड़ा हमला, बोले- ‘मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं’, सार्वजनिक माफी की मांग; रिज मैदान पर वंदे मातरम् गाएगा...

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान विवाद को लेकर सियासत गरमा गई है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है। वहीं भाजपा विधायक दल रविवार को शिमला के रिज मैदान पर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन करेगा।