Himachal: अब HRTC बसों में 5 किलो सामान ले जाने पर भी लगेगा किराया, माल ढुलाई शुल्क में संशोधन सही या गलत, पढ़ें पूरी खबर

Date:

--Advertisement--

शिमला: एचआरटीसी बसों में यात्रियों से निजी बैग्स पर किराया वसूलने की खबरें भ्रामक हैं। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों से पहले की तरह ही 30 किलो तक का निजी सामान या दो बैग्स फ्री में ले जाया जा सकता है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हालांकि, निगम ने कुछ खास सामान जैसे ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स, इलैक्ट्रॉनिक आइटम्स, मैडीकल उपकरण और ड्राई फ्रूट्स के ढुलाई शुल्क में संशोधन किया है। 15 अक्टूबर 2024 को जारी अधिसूचना के तहत इन सामानों पर किराया दरों में 75% तक की कमी की गई है।

पहले 4 किलो वजन के सामान पर यात्री को पूरा किराया देना पड़ता था, जबकि संशोधित नीति के तहत अब यह सिर्फ चौथाई किराया ही लगेगा। यात्रियों को अब भी निजी सामान के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

एचआरटीसी की इस नई नीति से जहां निजी सामान पर कोई बदलाव नहीं हुआ है, वहीं व्यावसायिक सामान ढुलाई अब सस्ती हो गई है।

सभी जानकारी के लिए एचआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.hrtchp.com पर जाएं।

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में बच्चों के पोषण को लेकर बड़ा अभियान, ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू; वैज्ञानिकों ने तैयार किए खास पोषण उत्पाद

कांगड़ा में बच्चों को कुपोषण से बचाने और उनके बेहतर विकास के लिए ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू किया गया है। सीएसआईआर-आईएचबीटी के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित पोषण उत्पाद बच्चों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।

कांगड़ा में 28 फरवरी 2027 तक RTO की सुविधा बहाल, वाहनों की Manual Fitness से मिलेगी राहत; सांसद अनुराग शर्मा ने गडकरी के सामने...

कांगड़ा जिले में वाहनों की Manual Fitness के लिए RTO की सुविधा 28 फरवरी 2027 तक बहाल की गई है। सांसद अनुराग शर्मा ने यह मामला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया था।

Hamirpur: भोरंज की पंचायतों में डीसी गंधर्वा राठौड़ का दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा; समय पर काम पूरा करने और गुणवत्ता पर दिया...

हमीरपुर की डीसी गंधर्वा राठौड़ ने भोरंज की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी काम समय पर पूरा करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

हमीरपुर के नादौन-भड़ोली में 8 और 9 अक्टूबर को बिजली कट, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई

हमीरपुर के नादौन और भड़ोली सहित कई क्षेत्रों में 8 और 9 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कोहला, सेरा, भुंपल, धनेटा, अमतर, भड़ोली और सिल्ह समेत कई इलाकों में सप्लाई बंद रहेगी।