Himachal: इंदौर में हिमाचल का जलवा, सीनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप में झटके 6 पदक

Date:

--Advertisement--

मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित 15वीं सीनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप 2026 में हिमाचल प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक अपने नाम किए हैं। इस उपलब्धि के साथ ही प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है और खिलाड़ियों की इस सफलता से पूरे हिमाचल में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता में 100 किलोग्राम वर्ग में वंश ठाकुर ने रजत पदक हासिल किया, जबकि सिद्धार्थ ठाकुर ने इसी वर्ग में कांस्य पदक जीता। 78 किलोग्राम वर्ग में दीक्षा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, -120 किलोग्राम वर्ग में चंबा के आदित्य ने रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा 63 किलोग्राम वर्ग में कांगड़ा की निहारिका, 60 किलोग्राम में बिलासपुर के अनुज सेन और 90 किलोग्राम वर्ग में चेतन ने कांस्य पदक जीतकर टीम की झोली में और सफलता जोड़ी।

इस प्रतियोगिता में टीम के साथ धनी राम हेड ऑफ डेलीगेशन के रूप में मौजूद रहे, जबकि हरदेव सिंह तकनीकी अधिकारी रहे। कोच की भूमिका रूप सिंह और गौरव शर्मा ने निभाई, वहीं महिला कोच के तौर पर मीना शर्मा टीम के साथ रहीं। टीम मैनेजर की जिम्मेदारी मुकुल शर्मा ने संभाली। खिलाड़ियों को इंटरनेशनल कोच वीरेंद्र सिंह धौलता द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

इस शानदार प्रदर्शन पर एसोसिएशन के चेयरमैन कुशल मुंगटा, अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुल्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुली लाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष हरदेव सिंह नेगी और सदस्य इंदर सेन व सुरजीत परमार ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। इस संबंध में जानकारी हिमाचल प्रदेश एमेच्योर एसोसिएशन ऑफ कुराश के महासचिव वीरेंद्र सिंह धौलता ने साझा की। इस उपलब्धि के बाद पूरे प्रदेश में खिलाड़ियों की सराहना हो रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HPU में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन रंग लाया, 10% तक फीस घटाने का फैसला; हॉस्टल फीस भी होगी वापस

एचपीयू शिमला में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का आंदोलन आखिरकार रंग लाया है। विश्वविद्यालय ने सामान्य फीस में 10 फीसदी तक कटौती और हॉस्टल फीस में की गई 25 फीसदी बढ़ोतरी वापस लेने का फैसला किया है।

19 साल की सेवा के बाद कृषि अधिकारी को बर्खास्त करना पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने फैसला पलटा; अनिवार्य सेवानिवृत्ति में बदली सजा

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कृषि विभाग के अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द करते हुए उसे अनिवार्य सेवानिवृत्ति में बदल दिया। कोर्ट ने 19 साल की सेवा और अधिकारी की पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए बर्खास्तगी को बेहद कठोर माना।

हिमाचल हाईकोर्ट का शिक्षकों के निलंबन पर बड़ा फैसला, 90 दिन में समीक्षा नहीं तो आदेश अपने आप खत्म

हिमाचल हाईकोर्ट ने शिक्षकों के निलंबन मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि 90 दिनों के भीतर निलंबन आदेश की समीक्षा और अवधि बढ़ाने का आदेश जारी नहीं होने पर निलंबन स्वतः अमान्य हो जाता है।

धर्मशाला में 3 दिवसीय EDP का समापन, छात्रों ने पेश किए NexAura और Heyfarm समेत 6 स्टार्टअप आइडिया

धर्मशाला में 19 से 21 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का समापन हुआ। छात्रों ने NexAura, Heyfarm, Mountain Soul Studio समेत छह नवोन्मेषी स्टार्टअप आइडिया पेश किए, जिन्हें आगे इनक्यूबेशन सेंटर्स से जोड़ा जाएगा।