Kangra: रात की नाकाबंदी में बड़ा खुलासा: पिकअप से 149 पेटी अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नशे और अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 149 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई सोमवार देर रात गश्त के दौरान की गई, जब पुलिस ने पुराना कांगड़ा इलाके में हनुमान मंदिर के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की।

इसी दौरान एक पिकअप गाड़ी (HP 90A-1656) वहां से गुजर रही थी, जिसे शक के आधार पर रोका गया। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में शराब की पेटियां लदी हुई मिलीं। पुलिस के अनुसार बरामद शराब वीआरवी संतरा मार्का की है और कुल 149 पेटियों में करीब 13 लाख 41 हजार मिलीलीटर अवैध शराब पाई गई।

चालक से जब इतनी बड़ी मात्रा में शराब ले जाने के लिए जरूरी परमिट और दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शराब की पूरी खेप और पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया।

आरोपी चालक की पहचान सृजन शर्मा, पुत्र सुनील कुमार शर्मा, निवासी गांव क्यारी, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)ए के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह अवैध शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कांगड़ा पुलिस नशे और अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में गश्त और नाकाबंदी को और सख्त किया जाएगा, ताकि इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मनाली में होटल कर्मचारी महिला से छेड़छाड़, रात 1:30 बजे खिड़की से कमरे में घुसा अज्ञात शख्स; शोर मचाने पर भागा

मनाली में होटल कर्मचारी महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, रात 1:30 बजे अज्ञात व्यक्ति खिड़की से कमरे में घुसा और अश्लील हरकतें करने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल में लंबे वीकेंड पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब, शिमला-मनाली-धर्मशाला में जाम; होटल 60 से 80% तक फुल

लंबे सप्ताहांत पर हिमाचल में पर्यटकों की भारी आमद से शिमला, मनाली और धर्मशाला समेत कई पर्यटन स्थलों पर यातायात प्रभावित हुआ। प्रमुख पर्यटन केंद्रों में होटल 60 से 80 प्रतिशत तक भरे हैं।

भरमौर में कांग्रेस की मासिक बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर; जनहित के मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

भरमौर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।

Kangra: कांगड़ा में होटल के कमरे से 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार; CIA टीम की पालमपुर में बड़ी कार्रवाई

कांगड़ा के पालमपुर में होटल के कमरे से 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। CIA टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है।