Shimla Kidnapping Case: CM सलाहकार के बेटे के अपहरण की साजिश का पर्दाफाश, सभी 5 आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मशोबरा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) के बेटे आर्यन चौहान के अपहरण और फिरौती मांगने के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज केस में पुलिस ने दो और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस पूरी साजिश में शामिल सभी पांच आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी इस हाई-प्रोफाइल वारदात की योजना पिछले तीन से चार महीनों से बना रहे थे। 20 मार्च को तारापुर इलाके में हुई घटना के दौरान सभी आरोपी एक ही वाहन में सवार थे। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर यह भी पुष्टि हुई है कि वारदात के समय सभी आरोपी घटनास्थल पर मौजूद थे।

पहले गिरफ्तार आरोपी मनीष वर्मा उर्फ मोनू से पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले। इसी के आधार पर पुलिस ने दो और आरोपियों को पकड़ लिया। राजेंद्र कुमार उर्फ राजू (42), निवासी कुमाहली, को मशोबरा के पास से हिरासत में लिया गया, जबकि मनमोहन चौहान उर्फ अनु (36), निवासी मैना (ठियोग), को ठियोग ट्रक यूनियन के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को ढली पुलिस थाने में विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों चरणजीत सिंह, टशी छेरिंग नेगी और मनीष वर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है। इन तीनों को 24 मार्च को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस दौरान पुलिस उनसे फिरौती की योजना और पूरे नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।

इस मामले में शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: जापान में हिमाचल के खिलाड़ियों से मिले शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया, अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर दी बधाई; पूरी जानकारी यहां पढ़ें

शाहपुर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जापान दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

हिमाचल में 27 नकलची पकड़े गए, चंबा सबसे आगे; CCTV और फ्लाइंग स्क्वायड ने ऐसे कसा शिकंजा, पूरी जानकारी यहां पढ़ें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की राज्य मुक्त विद्यालय परीक्षाओं में 27 नकलची पकड़े गए हैं। चंबा में सबसे ज्यादा 11 मामले सामने आए। CCTV सर्विलांस और फ्लाइंग स्क्वायड की सख्ती के बीच बोर्ड ने नकल के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

Mandi: सुंदरनगर के कोटला गांव से 18 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने जताई ये आशंका; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के कोटला गांव से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार युवती 29 और 30 सितंबर की मध्यरात्रि घर से बिना बताए चली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हमीरपुर में फोरलेन का निर्माणाधीन पुल अचानक टूटा, 100 फीट नीचे गिरे 6 मजदूर; एक की मौत, 5 घायल

हमीरपुर में मटौर-शिमला फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत हथली खड्ड पर बन रहा निर्माणाधीन पुल अचानक टूट गया। हादसे में 6 मजदूर करीब 100 फुट नीचे गिर गए, जिनमें एक की मौत हो गई और 5 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।